सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम संबंध खूनी वारदात में बदला, विरोध करना भाई को भारी पड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम संबंध खूनी वारदात में बदल गया। बहन के प्रेम संबंधों का विरोध करना उसके भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि अपनी प्रेमिका से मिलने आजमगढ़ जिले से आए युवक ने कुदाल से अपनी प्रेमिका के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। जहां वह लहूलुहान होकर गिर गया और उसकी हालत गम्भीर हो गई। घायल किशोर को ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को गांव में घेरकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल किशोर को डाक्टरों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

देवरिया की युवती का आजमगढ़ के युवक से बताया जा रहा है प्रेम संबंध

मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां आजमगढ़ जिले के रहने वाले एक युवक की देवरिया की एक युवती से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। युवक युवती से मिलने उसके गांव आता जाता था। युवती ने कुछ दिन पहले से अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। इसी दौरान उसका प्रेमी उसके घर पहुंच गया। इस बात का युवती के भाई ने विरोध किया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। 

प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को कर दिया लहूलुहान

आरोप है कि विवाद के दौरान प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका के भाई के सिर और गर्दन पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। किशोर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और घायल किशोर को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही है मामले में हर पहलू की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि हमलावर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।

देवरिया से विनोद कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

महिला से सोने की चेन लूट कर बदमाश फरार, घटना CCTV में हुई कैद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उन्नाव में रिटायर्ड दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में चली गोली, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें