‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा-अरमान की जिंदगी में नए विलेन की एंट्री, शादी से पहले कबीर देगा मायरा को धोखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा-अरमान की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं मायरा अपने 18वें जन्मदिन पर कबीर से शादी करने का ऐलान करती है और यह सुन पोद्दार हाउस में हंगामा खड़ा होता जाता है। मायरा की शादी की बात सुन मुक्ति को हैरानी होती है। वह बाद में इस बारे में उसे बात करने का सोचती है, लेकिन मायरा किसी की नहीं सुनती और अपनी मन की करती है। कहानी में इमोशनल ड्रामा तब शुरू होता है, जब अभिमान की लाइफ में नए विलेन की एंट्री होती है।

अरमान-अभिरा की जिंदगी में नए विलेन की एंट्री

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दो साल के लीप के बाद कहानी पोद्दार फर्म की बड़ी कामयाबी के साथ शुरू होती है। अरमान-अभिरा ने नाम और शोहरत कमाई है, लेकिन इस पहचान के साथ एक ताकतवर दुश्मन भी सामने आता है। दमानी परिवार। जी हां, कहानी में पोद्दार परिवार के नए दुश्मन की एंट्री होने वाली है। अपकमिंग एपिसोड में दमानी और पोद्दार परिवार के बीच खतरनाक जंग देखने को मिलेगी। एक तरफ, जहां पूरा परिवार जश्न में डूबा है तो वहीं दुश्मन उन्हें बर्बाद करने का नया तरीका ढूंढ़ते हैं।

मायरा को कबीर से हुआ प्यार

नई कहानी के अनुसार मायरा अपना 18वां जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ एक रिसॉर्ट जाती है, जो उसकी जिंदगी के एक नए दौर की शुरुआत है। इस दौरान मायरा बिना सोचे कबीर से शादी करने का फैसला करती है। कबीर की एंट्री उसकी जर्नी में एक रोमांचक मोड़ लाता है। मायरा की कबीर से पहली मुलाकात उसे ऋषभ नाम के स्टॉकर वाली घटना की याद दिलाती है, लेकिन जल्द ही उसे अपनी गलती का एहसास हो जाता है जब वह देखती है कि कबीर उसकी तस्वीर नहीं ले रहा था। कबीर कूल और मौज-मस्ती करने वाला इंसान लगता है और उनकी पहली मुलाकात में ही एक प्यारा सा कनेक्शन बन जाता है।

पोद्दार और दमानी परिवार में होगी जंग

मायरा के साथ कबीर का दोस्ताना व्यवहार उसके इरादों पर शक पैदा करता है। आने वाले एपिसोड में यह उभरती हुई प्रेम कहानी और गहरी हो जाती है, जब कबीर मायरा को उसके जन्मदिन पर एक प्यारी सी तस्वीर भेजता है। मायरा को उसके हाव-भाव अच्छे लगने लगते हैं, जबकि उसे अपने परिवार और कबीर के परिवार के बीच चल रही जबरदस्त बिजनेस राइवलरी के बारे में कोई अंदाजा नहीं होता। अब ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या कबीर सच में मायरा से प्यार करता है या वह अपने परिवार के अपमान का बदला अरमान और अभिरा से लेने के लिए उसका इस्तेमाल कर रहा है?

ये भी पढ़ें – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गलतफहमी बनेगी मुक्ति-अभिरा की अनबन की वजह, क्या खतरे में है अरमान का परिवार?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा-अरमान की बेटी बनेगी दूल्हन, मायरा ने करियर छोड़ कबीर से शादी का किया ऐलान





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें