कर्नाटक में हुआ कैबिनेट विस्तार, संतोष लाड और बी नागेंद्र समेत 19 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, देखें पूरी लिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेंगलुरु: कर्नाटक में आज (सोमवार) कैबिनेट का विस्तार हो गया है और 19 मंत्रियों ने शपथ ले ली है। सियासी गलियारों में इस कैबिनेट विस्तार की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल कांग्रेस नेतृत्व, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के वफादारों और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

नई कैबिनेट में कुछ नए चेहरे हैं और कुछ पुराने और अनुभवी नेता भी शामिल हैं। कांग्रेस ने अपने कई पुराने और प्रभावशाली नेताओं पर भरोसा किया है। वहीं सिद्धारमैया के कई करीबी दोबारा मंत्री बने हैं।

महिला विधायक गायत्री शान्ते गौडा को नहीं दिलाई गई शपथ

लिस्ट में महिला विधायक गायत्री शान्ते गौडा का नाम था लेकिन उन्हें आज शपथ नहीं दिलाई गई। ऐसे में CM को मिलाकर कर्नाटक में 34 मंत्री बन सकते हैं, अब 33 स्थान भरे जा चुके हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक गायत्री शान्ते गौडा को शपथ न दिलाये जाने की वजह कानूनी है। 2021 के चिकमंगलूर लोकल अथॉरिटी क्षेत्र के लिए हुए विधान परिषद चुनाव में BJP के उम्मीदवार प्राणेश को 6 वोट से विजयी घोषित किया गया था जिसे शान्ते गौडा ने हाईकोर्ट में चैलेंज किया था।

मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी गया और रीकाउंटिंग के आधार पर पिछले सप्ताह कोर्ट ने गायत्री को विजयी घोषित किया था लेकिन 6 साल के टर्म में फिलहाल अधिकांश समय बीत चुका है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हाई कमान ने गायत्री का नाम क्लीयर कर दिया था लेकिन आखिरी मौके पर ली गई लीगल सलाह के बाद फिलहाल उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है।

एक स्थान खाली रखने से नाराज नेताओं के मान मन्नवल का भी अवसर रहता है। सिद्ध रामैया सरकार में मंत्री रही लक्ष्मी हेब्बलाकर भी नाराज चल रही हैं।

कैबिनेट विस्तार के दौरान शपथ लेने वाले 19 मंत्रियों की पूरी सूची-

  1. डॉ अजय सिंह (जेवर्गी)
  2. एचसी बालकृष्ण (मगडी)
  3. केएस बसवंतप्पा (मायाकोंडा)
  4. बसवराज रायरेड्डी (येलाबुर्गा)
  5. एन चालुवराय स्वामी (नागमंगला)
  6. लक्ष्मण सावदी (अथानी)
  7. मधु बंगारप्पा (सोरबा)
  8. एसएस मल्लिकार्जुन (दावणगेरे उत्तर)
  9. बी नागेंद्र (बल्लारी ग्रामीण)
  10. नरेंद्र स्वामी (मालवल्ली)
  11. सी पुत्तुरंगाशेट्टी (चामराजनगर)
  12. रुद्रप्पा लमानी (हावेरी)
  13. रिज़वान अरशद (शिवाजीनगर)
  14. टी रघुमूर्ति (चल्लाकेरे)
  15. संतोष लाड (कालाघाटगी)
  16. केएम शिवालिंगे गौड़ा (अरासिकेरे)
  17. शिवराज तंगदागी (कनकगिरि)
  18. विजयानंद कशप्पनवार (बगलाकोटे)
  19. बीजेड ज़मीर अहमद खान (चामराजपेट)

पहले खबर सामने आई थी कि कर्नाटक में 20 जुलाई से पहले हो सकता है शिवकुमार की कैबिनेट का विस्तार और कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। हालांकि बाद में ये कार्यक्रम लेट हुआ।

ये भी पढ़ें-

‘2028 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, राजनीति भ्रष्ट हो चुकी है’, कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया का ऐलान





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें