लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी का खुलासा- ‘पैसों के बदले हुई गंदी डिमांड’, बिग बॉस फेम बंदगी कालरा बोलीं- ‘मैं उसे जानती हूं’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉकअप 2’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। पिछले दिनों ही शो से आकांक्षा चौधरी का ‘लॉकअप 2’ से सफर खत्म हो गया। लेकिन, शो से जाने से पहले उन्होंने कुछ ऐसे खुलासे किए, जिसने सबको चौंका दिया। आकांक्षा चौधरी ने शो से एविक्ट होने से पहले उन दिनों को याद किया, जब वह ब्यूटी बेजेंट के लिए तैयारी कर रही थीं। तैयारी के लिए आकांक्षा को करीब 1 लाख की जरूरत थी, इस दौरान एक उम्रदराज शख्स ने उनसे मदद की बात कही, लेकिन बदले में कुछ ऐसी डिमांड रख दी कि खुद आकांक्षा भी चौंक गईं। शख्स ने उनसे पैसे के बदले शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। अब, ‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट बंदगी कालरा ने भी आकांक्षा चौधरी के दावों पर प्रतिक्रिया दी है और बताया कि वह उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति को जानती हैं। उस शख्स की एक प्रेमिका मुंबई में उनकी ही बिल्डिंग में रहती है।

बंदगी कालरा का दावा

बिग बॉस 11 फेम बंदगी कालरा ने आकांक्षा चौधरी के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और दावा किया कि वो उस शख्स को जानती हैं, जिसने ‘लॉकअप 2’ फेम आकांक्षा चौधरी के सामने ऐसी घटिया डिमांड रखी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा – ‘मुझे पता है कि आकांक्षा चौधरी ने किसके बारे में बात की थी, यह सच में दुख की बात है कि कोई भी इस आदमी के बारे में खुलकर बात नहीं करता! उसकी एक प्रेमिका मुंबई में मेरी ही बिल्डिंग में रहती है और यह सच में बहुत दुखद है!’ इसके बाद कई यूजर्स ने उनसे उस शख्स का नाम पूछना शुरू कर दिया, लेकिन बंदगी ने अब तक किसी का नाम पब्लिक नहीं किया है।

lockupp

Image Source : INSTAGRAM/@BANDGEEKALLRAबंदगी कालरा का पोस्ट।

आकांक्षा चौधरी के सपोर्ट में उतरे फैन

आकांक्षा चौधरी के इस खुलासे के बाद कई सोशल मीडिया यूजर उनके सपोर्ट में सामने आ गए हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘लड़कियां अक्सर इस तरह की बदसलूकी के बारे में इसलिए नहीं बता पातीं, क्योंकि कहीं न कहीं उन्हें ये बात पता होती है कि उनसे ही सवाल किए जाएंगे और आलोचना का सामना करना पड़ेगा।’ एक ने लिखा- ‘किसी लड़की की बेबसी का फायदा उठाने के बाद वो बच निकलते हैं, कितना निराशाजनक है।’ एक और लिखता है  – ‘समस्या ये है कि कोई भी उसका नाम लेने को तैयार नहीं है। दोषियों का नाम बताया जाए, ताकि न्याय मिल सके।’

शो से बाहर हुईं आकांक्षा चौधरी

बीते दिनों ही आकांक्षा चौधरी ‘लॉकअप 2’ से बाहर हो गई थीं। उनके साथ पामेला सेरेना का भी शो से पत्ता कट गया। इसी दौरान आकांक्षा ने अपने साथ हुई कास्टिंग काउच का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि, ब्यूटी पेजेंट के खर्चों, कपड़ों और ट्रेनिंग की फीस के लिए उन्हें लगभग 1-2 लाख की जरूरत थी, लेकिन उनका परिवार इतना खर्च नहीं उठा सकता था। आर्थिक मदद के लिए उन्होंने इंडस्ट्री के हर व्यक्ति से मदद मांगी, जिसे वो सालों से जानती थी। लेकिन, उस व्यक्ति ने आकांक्षा से कहा कि अगर वो उसकी हेल्प करेगा तो बदले में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे।

ये भी पढ़ेंः ‘लॉक अप 2′ के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी हुई बाहर, श्रेया कालरा की पावर ने बदला खेल





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें