पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, बाबर आजम भी कप्तान बनकर फॉर्म में आए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच इस वक्त टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहला टेस्ट पाकिस्तानी टीम हार चुकी है। इस बीच दूसरे मुकाबले में टीम ने अच्छी वापसी की है। सलामी बल्लेबाज भले ही नहीं चले, लेकिन इसके बाद तीसरे नंबर पर आए अब्दुल्ला शफीक ने जहां एक ओर शतक लगाया, वहीं कप्तान बाबर आजम भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के स्कोर की बराबरी नहीं कर पाई है। 

वेस्टइंडीज ने मैच की पहली पारी में बनाए 344 रन

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 344 रनों का बड़ा स्कोर बनाया है। इसमें जस्टिन ग्रीव्स के 73 और कप्तान रोस्टन चेज ने 70 रनों की अच्छी पारी खेली। हालांकि बाकी बल्लेबाज ज्यादा सहयोग नहीं दे पाए। इस बीच जब पाकिस्तानी टीम बल्लेबाज के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज 14 रन बनाकर आउट हो गए। अजान उवैस ने जरूर 55 रनों की पारी खेली। लेकिन ज​ब अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम आए, तब टीम को कुछ मजबूती मिली। 

अब्दुल्ला शफीक ने लगाया शतक, बाबर आजम अर्धशतक पूरा करने के बाद नाबाद

अब्दुल्ला शफीक ने 185 बॉल पर 107 रनों की अहम पारी खेली। इसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान बाबर आजम ने 126 बॉल पर 86 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाज अभी नाबाद हैं और खेल रहे हैं। अब तक दो दिन का खेल हो चुका है। इस बीच पाकिस्तानी टीम अभी भी वेस्टइंडीज के स्कोर से 78 रन पीछे है। अ​ब तीसरे दिन टीम का लक्ष्य इस लीड को समाप्त करना और खुद अपनी लीड बनाना होगा। 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिला नया बैटिंग कोच

सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। जिसकी अंक तालिका में पाकिस्तानी टीम सबसे आखिरी नंबर पर है। इस बीच पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया है कि टीम को नया बल्लेबाज कोच मिलेगा। जो साउथ अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी माइक स्मिथ होंगे। इससे पहले माइक स्मिथ कई पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों से जुड़े रहे हैं। हालांकि वे तब अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे, जब इस सीरीज के बाद पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। 

यह भी पढ़ें 

बुमराह से लेकर वॉशिंगटन तक, इंजरी से जूझ रहे कई अहम खिलाड़ी, टेंशन में टीम इंडिया

ऋषभ पंत के निशाने पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड, टेस्ट में सचिन और धोनी भी नहीं कर पाए 100 छक्के जड़ने का कारनामा

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें