जब एक्स के पति को लेने पहुंचा कैब ड्राइवर, बीच रास्ते में हुआ जज्बातों का टकराव! गरीबी की टीस पर क्‍या कहा प्रेमिका ने!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Ex-girlfriend husband cab ride :  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने देखने वालों को भावुक कर दिया है और एक नई बहस छेड़ दी है. यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लग सकती है, लेकिन इसके पीछे का दर्द और हकीकत बहुत गहरी है. वीडियो में एक कैब ड्राइवर खुद एक वीडियो बना रहा है. वीडियो बनाते बनाते उसकी गाड़ी तब एक ‘इमोशनल टॉर्चर’ बन जाती है जब उसे पता चलता है कि उसकी राइड बुक करने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड का पति है. इतना ही नहीं, उसकी एक्‍स  भी अपने पति के साथ उसी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी थी.

वीडियो की शुरुआत एक सामान्य कैब राइड से होती है, लेकिन ड्राइवर के चेहरे के हाव-भाव बता रहे थे कि वह अंदर ही अंदर किसी तूफान से गुजर रहा है. सफर शुरू करने से पहले वह एक्‍स की पति से वीडियो बनाने की परमिशन लेता है और इधर उधर की बातें करता है. लेकिन ड्राइवर खुद को रोक नहीं पाता और एक्‍स के पति के साथ बातों-बातों में अपनी जिंदगी के पुराने पन्ने खोलने लगता है. उसने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उसके शब्दों में छिपी टीस साफ बता रही थी कि वह किसे संबोधित कर रहा है.

‘गरीबी और प्यार’ के रिश्ते पर सवाल
बातचीत के दौरान ड्राइवर ने बहुत ही भारी मन से ‘गरीबी और प्यार’ के रिश्ते पर सवाल उठाना शुरू किया. उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि कैसे कुछ लोग आर्थिक तंगी के कारण अपनों का साथ छोड़ देते हैं.

सफर के दौरान ड्राइवर पहले हंसते मुस्‍कुराते अपनी मजबूरी और प्‍यार न चुन पाने की वजह बताता है, लेकिन धीरे धीरे उसका लहजा और भी गंभीर होता जाता है. उसने अपनी कहानी को एक ‘सबक’ की तरह पेश करता है, जिसमें उसने इशारा किया कि उसे भी कभी उसकी माली हालत की वजह से छोड़ दिया गया था.

वह लगातार पिछली सीट पर बैठी अपनी पुरानी मोहब्बत को यह एहसास दिलाने की कोशिश कर रहा था कि आज भले ही वह एक ड्राइवर है, लेकिन उसका दिल आज भी उन्हीं पुराने जख्मों को ढो रहा है. गाड़ी के अंदर का माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया था कि सन्नाटा भी शोर करने लगा था.

महिला का कड़ा जवाब

काफी देर तक ड्राइवर की बातें सुनने के बाद, महिला (जो उसकी एक्स थी) के सब्र का बांध टूटता है और वह सवाल करती है कि ‘आपने भी तो कोई गलती की होगी’. फिर जब पति गाड़ी से बाहर चला जाता है और वह दरवाजा खोलकर बाहर आती रहती है, तो पलटकर चुप्पी तोड़ती है, लेकिन वह जवाब किसी सहानुभूति से भरा नहीं, बल्कि एक ‘रियलिटी चेक’ जैसा रहता है. महिला ने बेहद सख्त लहजे में उसे टोकते हुए कहा कि वह अब शादीशुदा है और अपनी वर्तमान जिंदगी में बहुत खुश है.

उसने ड्राइवर को उसकी सीमाओं की याद दिलाते हुए कहती है कि बीता हुआ वक्त बीत चुका है, और मैं अपनी नई जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हूँ. आज मैं किसी की पत्नी हूँ और मेरा वर्तमान ही मेरी सच्चाई है. महिला के इस तीखे और स्पष्ट रुख ने ड्राइवर के उन तमाम भावनात्मक सवालों पर पूर्णविराम लगा दिया, जो वह सफर के दौरान उठा रहा था.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस-
वैसे तो लोकेशन पर पहुँचते ही उनका सफर खत्म हो गया, लेकिन इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई. वायरल वीडियो पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ लोग ड्राइवर की बेबसी और उसके ‘टूटे दिल’ के प्रति संवेदना जता रहे हैं, तो वहीं कई लोग महिला के स्टैंड का समर्थन कर रहे हैं.

देखें वीडियो – 

View this post on Instagram





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें