बेदाग और निखरी त्वचा की है ख्वाहिश, तो मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये चीजें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेदाग, दमकती और निखरी त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल वाले ट्रीटमेंट्स कई बार त्वचा को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में सदियों पुराना घरेलू नुस्खा मुल्तानी मिट्टी स्किन की देखभाल के लिए बेहतरीन माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्सट्रा ऑयल, धूल-मिट्टी और डेड सेल्स को बाहर निकालकर चेहरे को कुदरती चमक देती है। अगर आप मुल्तानी मिट्टी में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाएं, तो इसका असर दोगुना हो जाता है। आइए जानते हैं कि बेदाग त्वचा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए।

1. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

अगर आपकी स्किन नॉर्मल या ऑयली है, तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाना सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा के pH लेवल को संतुलित करता है, एक्सट्रा ऑयल को सोखता है और ओपन पोर्स को बंद करने में मदद करता है।

2. मुल्तानी मिट्टी, दही और हल्दी
दाग-धब्बे हटाने और चेहरे पर तुरंत निखार लाने के लिए यह पैक कमाल का काम करता है। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच ताजा दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग और पिगमेंटेशन को दूर करता है, जबकि हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुहासों को रोकते हैं।

3. मुल्तानी मिट्टी और शहद 
अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर लगाना चाहिए। इसका पैक तैयार करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं। शहद त्वचा की नमी को बरकरार रखता है और उसे अंदर से पोषण देकर सॉफ्ट और चमकदार बनाता है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका
सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें और थपथपाकर सुखाएं। अंत में अपनी त्वचा के अनुसार कोई हल्का मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें