भारत और पाकिस्तान का 19 अगस्त को होगा आमना-सामना, हॉकी वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने 5 अगस्त को FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए 20 सदस्यों वाली टीम और मैनेजमेंट का ऐलान किया है। यह टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन और बेल्जियम में खेला जाएगा। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के बाद, पाकिस्तान की टीम अब वर्ल्ड लेवल के इस सबसे बड़े हॉकी मंच पर मुकाबला करने के लिए तैयार है। हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम में अनुभवी इंटरनेशनल प्लेयर्स और युवा खिलाड़ी शामिल है। इस वर्ल्ड कप में 19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा।

अम्माद बट को कप्तानी से हटाया गया था

हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा अनुभवी मिडफील्डर अम्माद बट को कप्तान पद से हटाए जाने के लगभग एक हफ्ते बाद हुई है। वह पिछले 14 सालों से टीम की कमान संभाल रहे थे। पीएचएफ (PHF) ने 29 जुलाई को जारी एक बयान में बताया कि अपनी व्यावसायिक विकास समिति की सलाह पर उन्होंने अबू बकर को पाकिस्तान नेशनल हॉकी टीम का नया कप्तान बनाया है।

उस समय, पीएचएफ (PHF) ने नेशनल टीम के प्रति अम्माद बट के योगदान और समर्पण की सराहना की थी। साथ ही महासंघ ने यह भी कहा कि वे एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा बने रहेंगे। महासंघ ने भरोसा जताया कि अबू बकर की कप्तानी में, सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव और युवा सदस्यों के साथ मिलकर यह टीम एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम के रूप में आगे बढ़ेगी।

हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड और सपोर्ट स्टाफ

हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम: वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, मोइन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, इमाद शकील बट, मुहम्मद हमादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद, अली रजा, अब्दुल मटन और मुहम्मद इमाद शामिल हैं।

गोलकीपर: वकार और अली राजा

टीम मैनेजमेंट में टीम मैनेजर मुहम्मद ओवैस करनी, हेड कोच बॉब जोहान वेल्डहोफ (नीदरलैंड्स), असिस्टेंट कोच क्रिस्टोफर जॉन बोवेन (ग्रेट ब्रिटेन), असिस्टेंट कोच अदनान जाकिर और वीडियो टेक्नीशियन अशरफ सुल्तान शामिल हैं।

15 अगस्त को पहला मैच खेलेगा पाकिस्तान

इस हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच 15 अगस्त को एम्सटेलवीन में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम का दूसरा मैच 17 अगस्त को वेल्स के साथ होगा। 19 अगस्त पाकिस्तान का सामना भारत से होगा। इस वर्ल्ड कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक साथ पूल डी में रखा गया है। उन दोनों के अलावा इस टीम में इंग्लैंड और वेल्स की टीम शामिल है। हाल ही में एशियन लीजेंड्स लीग में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था।

यह भी पढ़ें

नीरज चोपड़ा ने कहा था भाले को एक लाइन में रखो, यशवीर सिंह ने CWG 2026 में ब्रॉन्ज जीतने के बाद किया खुलासा

नीरज चोपड़ा अब डायमंड लीग में होंगे एक्शन में, अरशद नदीम और रूमेश पथिरागे से होगा सामना



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें