वीकेंड पर दिल्ली में छाएंगे बादल, 8 और 9 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली-NCR निवासियों के लिए राहत की खबर है। 8 और 9 अगस्त को यानी वीकेंड पर भी बारिश का दौर जारी रहेगा। जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अनुसार, 8 और 9 अगस्त को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी। यदि आप इस वीकेंड कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम आपका पूरा साथ देने वाला है। बस बाहर जाते समय अपने साथ छाता या रेनकोट जरूर रखें। चलिए जानते हैं शनिवार और रविवार के मौसम का हाल।

वीकेंड पर दिल्ली का मौसम

delhi weather

Image Source : INDIA TVवीकेंड पर दिल्ली में सुहावना रहेगा मौसम

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 8 और 9 अगस्त को दिल्ली का मौसम बढ़िया रहेगा। तापमान और नमी का स्तर लगभग एक समान रहने की उम्मीद है। दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 34°C तक रहने का अनुमान है, तो वहीं न्यूनतम तापमान करीब 23°C के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय नमी का स्तर 95% तक जा सकता है, तो वहीं शाम तक यह घटकर 85% के आसपास जाने की संभावना है। वीकेंड पर हल्की बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही दोपहर के समय तीखी धूप और उमस से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है यानी वीकेंड पर मूसलाधार बारिश नहीं होगी। जिससे ट्रैफिक जाम का खतरा भी कम रहेगा। 

आगे कैसा रहेगा मौसम?

अगस्त के दूसरे हफ्ते में भी मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है। हल्की बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 34°C तो न्यूनतम तापमान 24°C रहने की उम्मीद है। पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। राहत की खबर ये है कि आने वाले सप्ताह में भारी बारिश होने की संभावना कम ही है, जिससे जलभराव जैसी कोई गंभीर समस्या नहीं होगी और ट्रैफिक जाम का खतरा भी कम रहेगा। लेकिन आपके लिए सुझाव है कि जब भी घर से बाहर जाएं तो साथ में छाता या रेनकोट जरूर रखें।

यह भी पढ़ें:

बारिश के बीच सावधान! दिल्ली में देहरादून एक्सप्रेसवे के पास करंट लगने से गई शख्स की जान





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें