अब कर्नाटक में होटलों पर शुरू हुई रेड, 30 स्पेशल टीमें बनी, खराब खाने और साफ-सफाई में कमी की शिकायतों के बाद एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक में भी खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच के लिए होटलों पर रेड शुरू कर दी गई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने मंत्री यूटी खादर के निर्देश पर बेंगलुरु और राज्य की अन्य प्रमुख जगहों पर होटलों में फ़ूड क्वालिटी चैक के लिए रेड्स शुरू की है। इस जांच के लिए प्रशासन ने 30 विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह कदम खाने की खराब क्वालिटी और साफ-सफाई की कमी के बारे में कई शिकायतों के बाद उठाया गया है। 

क्यों लिया गया फैसला?

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनिवास ने कहा कि यह फैसला तब लिया गया जब विभाग को नागरिकों और सोशल मीडिया से रेस्तरां, होटलों और फूड आउटलेट्स में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बारे में कई शिकायतें मिलीं। खाद्य सुरक्षा और प्रशासन विभाग के अधिकारियों वाली ये टीमें बेंगलुरु और कर्नाटक की अन्य “प्रसिद्ध जगहों” पर अचानक जांच कर रही हैं जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा होती है।

खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच

स्वास्थ्य मंत्रालय ने खाने की क्वालिटी के बारे में शिकायतें सुनने के बाद,सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। 30 टीमें बनाई गई हैं और वे होटलों में छापेमारी कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच कर रही हैं। ये टीमें एक्सपायर हो चुकी सामग्री, खाना पकाने के अस्वच्छ तरीके, गलत तरीके से सामान रखना, प्रतिबंधित रंगों और रसायनों का इस्तेमाल और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया है कि जांच अभियान अगले कुछ हफ्तों तक जारी रहेगा और बाद में इसे राज्य भर के कॉलेजों, हॉस्टलों और कैटरिंग सेवाओं तक बढ़ाया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को महाराष्ट्र में IIT बॉम्बे के कैंपस में भी कैंटीन पर कार्रवाई की गई है।

पहले भी चला था ऑपरेशन ईट राइट अभियान

यह कार्रवाई हाल के महीनों में वायरल हुए कई वीडियो और ग्राहकों की शिकायतों के बाद की जा रही है। इन शिकायतों में घटिया खाना, गोबी मंचूरियन और कबाब जैसे व्यंजनों में कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल और बेंगलुरु व अन्य शहरों के लोकप्रिय भोजनालयों की रसोई में गंदगी का आरोप लगाया गया था। पिछले साल, विभाग ने स्ट्रीट फूड में फूड पॉइजनिंग और कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल की खबरों के बाद “ऑपरेशन ईट राइट” जैसा ही एक अभियान शुरू किया था। कई होटलों को नोटिस जारी किए गए थे और जुर्माना वसूला गया था।

कॉलेजों, हॉस्टलों और कैटरिंग सेवाओं की भी होगी जांच

बेंगलुरु में क्लाउड किचन, पब और देर रात तक खाना पहुंचाने की सेवाओं में तेजी को देखते हुए अधिकारियों का कहना है कि निगरानी और जरूरी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जिसमें लाइसेंस रद्द करना और गंभीर मामलों में FIR दर्ज करना शामिल है। फूड सेफ्टी विभाग ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे FSSAI हेल्पलाइन और राज्य के शिकायत पोर्टल के जरिए नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट करें। 

ये भी पढ़ें- ‘पार्टी महत्वपूर्ण, मंत्री पद नहीं मिलने पर विधायकों के दिए गए इस्तीफे किए जाएंगे स्वीकार,’ DK शिवकुमार का बड़ा बयान

कर्नाटक में वेटनरी ऑफिसर और सिविल पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, प्रियंक खरगे बोले- ’25 दिन भूख हड़ताल करो, फिर इस्तीफा दूंगा’





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें