सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से पहले रिलीज होगी अरबी फिल्म ‘7 डॉग्स’, भारत के थिएटर में धमाका करने को तैयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

सलमान खान के फैंस बेसब्री से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से पहले भारत में उनके फैंस उन्हें थिएटर में ‘7 डॉग्स’ में देख पाएंगे। यह अरेबिक फिल्म इस साल मई में इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज हुई थी और अब यह 21 अगस्त 2026 को भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘दबंग’ स्टार सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी और फिल्म का नया टीजर शेयर किया, जिसमें सलमान खान और संजय दत्त का दमदार अंदाज देखने को मिला।

‘7 डॉग्स’ भारत में धूम मचाने को तैयार

आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘7 डॉग्स’ में अहमद एज, करीम अब्देल अजीज और मोनिका बेलुची मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान और संजय दत्त का कैमियो रोल है। इस साल की शुरुआत में, जब फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज हुई थी तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था और फैंस का दावा था कि यह ‘7 डॉग्स’ का एक एक्शन सीन है। उस सीन में सलमान और संजय दोनों थे। अब भारत के दर्शक इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Salman khan, sanjay dutt

Image Source : INSTAGRAM/@BEINGSALMANKHANसलमान खान और संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ की रिलीज डेट

सलमान खान की आने वाली फिल्में

‘7 डॉग्स’ भारत में 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। वहीं सलमान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ‘मातृभूमि’ कब रिलीज होगी। इस बीच एक्टर SVC63 की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं। वामशी पैदिपल्ली की डायरेक्ट की गई यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है और यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। खात बात यह है कि इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके गाने दर्शकों के बीच चर्चा में बने हुए हैं, जो बार-बार सुने जा रहे हैं।

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्में

‘7 डॉग्स’ के अलावा, संजय दत्त के पास ‘बाप’ और ‘खलनायक रिटर्न्स’ जैसी फिल्में भी हैं। बता दें कि संजय दत्त के लिए 2025-2026 बहुत खास रहा है, क्योंकि उन्होंने इन दो सालों में 2 ब्लॉकबस्टर दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में संजय ने पाकिस्तान के निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी एसपी चौधरी असलम खान का किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें – 7 Dogs: सलमान खान संग बॉलीवुड का ये खूंखार विलेन करेगा धमाका, ‘7 डॉग्स’ से पहला लुक आया सामने

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के नए गाने चांद देख लेना को 24 घंटे में मिले मिलियन व्यूज, बॉलीवुड की नई जोड़ी का दिखा जलवा

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें