करंट लगने से 5 सेकेंड में गई मजदूर की जान, बाल-बाल बचा दूसरा शख्स; सामने आया खौफनाक CCTV फुटेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बीड: जिले के माजलगांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डीपी लगाने का काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मजदूर करंट की चपेट में आता है और देखते ही देखते वह काल के गाल में समा जाता है। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद माजलगांव शहर पुलिस थाने में बिजली मंडल के सहायक अभियंता, संबंधित लाइनमैन, बिजली काम के ठेकेदार धैर्यशील भागवत ठोंबरे और उनके सुपरवाइजर दयानंद नामदेव कांबले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

करंट लगने से मजदूर की हुई मौत

बीड के माजलगांव शहर के बायपास रोड पर डीपी लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का प्रवाह शुरू होने से एक मजदूर को जोरदार करंट लग गया, जिससे 32 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई, जिसका CCTV वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दूसरा मजदूर भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचता दिखाई दे रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि महज पांच सेकेंड में यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृत मजदूर की पहचान शेख आवेज पाशा देशमुख के रूप में की गई है। इस मामले में माजलगांव शहर पुलिस थाने में बिजली मंडल के सहायक अभियंता, संबंधित लाइनमैन, बिजली काम के ठेकेदार धैर्यशील भागवत ठोंबरे और उनके सुपरवाइजर दयानंद नामदेव कांबले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

जानकारी के मुताबिक शहर के बायपास रोड पर चाऊस के तबेले के सामने डीपी लगाने का काम ठेकेदार धैर्यशील भागवत ठोंबरे को मिला था। रविवार को चार मजदूर यह काम कर रहे थे। डीपी लगाने के काम के लिए ठेकेदार के सुपरवाइजर दयानंद नामदेव कांबले ने दोपहर चार बजे तक का परमिट लेने की बात कही थी। इसके बाद काम शुरू रहने के दौरान दोपहर करीब एक बजे अचानक बिजली का प्रवाह शुरू हो गया। इसी दौरान काम कर रहे शेख आवेज पाशा को जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। (इनपुट- आमिर हुसैन)

यह भी पढ़ें-

सांप ने डसा तो युवक ने गुस्से में कोबरा को ही काट लिया, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; नाग की मौत



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें