CCTV में सहेली के साथ दिखी, फिर कहां गायब हो गई केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा? रेलवे ट्रैक पर मिले यूनिफॉर्म और बैग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में केन्द्रीय विद्यालय की एक छात्रा के गायब होने से हड़कंप मच गया है। छात्रा की स्कूल यूनिफॉर्म और स्कूल बैग रेलवे ट्रैक के पास मिलने के बाद परिजन भड़क गए और उन्होंने सड़क को जाम करके लड़की की तलाश करने की मांग की। कुछ आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की है।

जानें पूरा मामला

छात्रा दानापुर के केन्द्रीय विद्यालय खगौल में 10वीं क्लास में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे अपनी सहेली के साथ वापस आते हुए देखा गया था। इसी रूट पर लगे सीसीटीवी में छात्रा दिखाई दे रही है लेकिन जब वो घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पहले उसे स्कूल में तलाशा गया, इसी दौरान उसकी स्कूल यूनिफॉर्म और बैग ट्रैक पर दिखे। फौरन पुलिस को खबर की गई तो पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक को बुलाकर जांच शुरू की है लेकिन अभी तक छात्रा का पता नहीं लग पाया है।

रेलवे में कार्यरत हैं छात्रा के पिता

बताया जा रहा है कि लापता छात्रा सपना कुमारी के पिता संजय कुमार रेलवे में कार्यरत हैं जो दानापुर के खगौल स्थित लोको रेलवे कॉलोनी क्वार्टर नंबर 602 A में रहते है। सपना सोमवार की सुबह 8 बजे स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी 1.40 बजे होती है, लेकिन स्कूल से घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे। वहां पर छात्रा का स्कूल ड्रेस, बैग और आईकार्ड पड़ा हुआ मिला।

आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी की।

Image Source : REPORTER INPUTआक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी की।

परिजनों ने जाम लगाकर पूछा- हमारी बेटी कहां है?

जिसके बाद परिजनों ने खगौल थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई लेकिन अगले दिन थाना प्रभारी के आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई।

छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक उन्होंने शाम 4 बजे थाने में लिखित शिकायत कर दी थी, उसके बाद भी पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। परिजनों ने सरारी गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर छात्रा के ड्रेस और स्कूल बैग मिलने के बाद परिजनों ने किसी अनहोनी होने की संभावना को लेकर आक्रोशित होकर आगजनी कर सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा?

करीब 4 घंटे तक सडक जाम हंगामा करने के बाद पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया। इस संबंध में DSP अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस लापता छात्रा की खोजबीन में लगी हुई है। डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर स्कूल में भी छानबीन की गई है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में छात्रा अपने एक दोस्त के साथ जाती हुई दिखाई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच करते हुए छात्र की खोजबीन में जुटी हुई है।

छात्रा का फोन सर्विलांस पर

वहीं, पुलिस के साथ GRP भी इस जांच में शामिल है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, साथ ही छात्रा के फोन को भी सर्विलांस पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें-

रात में महिला के घर पहुंचे युवक पर बवाल, ग्रामीणों ने दोनों को बनाया बंधक, प्रेम प्रसंग का लगाया आरोप

गया में सनसनीखेज घटना, ब्लेड से पत्नी का गला काटने के बाद पति ने किया खुदकुशी का प्रयास





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें