लिवर के पूरे फैट को गला देगी ब्लैक कॉफी विद घी, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया किस तरह पीनी चाहिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


फैटी लिवर की समस्या जिन लोगों को है या जिन्हें खाना खाते ही पेट में भारीपन होने लगता है, गैस और ब्लोटिंग होने लगती है। जिन लोगों को खाना जल्दी नहीं पचता है उन्हें रोजाना दिन में 2-3 कप ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर देना चाहिए। ब्लैक कॉफी को लिवर के लिए सबसे फायदेमंद ड्रिंक माना जाता है। ये लिवर में जमा सारे फैट को पिघला देगी। अगर ब्लैक कॉफी को घी डालकर पीते हैं तो शरीर में नेचुरली कोलेजन भी बूस्ट होगा और इससे आपकी स्किन लंबे समय तक जवान बनी रहेगी। जिन्हें पाचन और पेट की समस्या है उनके लिए घी डालकर कॉफी पीना काफी फायदेमंद होता है। 

ब्लैक कॉफी विद घी 

गौतम आयुर्वेदा क्लीनिक की एक डॉक्टर ने बताया कि अगर आप रेगुलर ब्लैक कॉफी में घी डालकर पीते हैं। या बिना घी के ब्लैक कॉफी पीते हैं तो इससे लिवर में जमा फैट कम होने लगेगा। जिन्हें डाइजेशन से जुड़ी समस्या रहती है उनके लिए भी ब्लैक कॉफी फायदेमंद है। इसके लिए आपको 1 कप उबला हुआ गर्म पानी लेना है। इसमें आधा चम्मच देसी घी डाल दें। अब इसमें थोड़ी कॉफी मिला दें। सुबह इस ड्रिंक को पीएं। इससे आप पूरा दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे और इससे आपका लिवर हेल्दी रहेगा। इस कॉफी में घी का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे नेचुरली कोलेजन बूस्ट होगा।

लिवर के लिए बेस्ट ड्रिंक है ब्लैक कॉफी 

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक कॉफी पीने से सिर्फ एनर्जी नहीं मिलती बल्कि शरीर को कई फायदे होते हैं। कॉफी लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक ब्लैक कॉफी लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छे ड्रिंक में से एक है। कई रिसर्च में ये पता चला है कि रोजाना ब्लैक कॉफी पीने वालों में लिवर सिरोसिस का खतरा 44 प्रतिशत तक कम हो सकता है। लिवर सिरोसिस, लिवर रोग की लास्ट स्टेज है, जो अक्सर हेपेटाइटिस, फैटी लिवर रोग और शराब की वजह से लंबे समय में होती है।

फैटी लिवर में ब्लैक कॉफी के फायदे

कॉफी लिवर एंजाइम के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करती है। कॉफी लीवर के एंजाइम जैसे एएलटी और एएसटी के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, जिन्हें लिवर के हेल्दी होने के लिए जरूरी माना जाता है।  कॉफी फैटी लिवर रोग से लड़ने में मदद करती है। नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज को रोकने के लिए कॉफी असरदार है। बहुत ज्यादा कॉफी पसंद नहीं है तो दिन में सिर्फ 1 कप ही काफी नहीं है। वैसे कई रिसर्च में पाया गया है कि 2-3 कप ब्लैक कॉफी पीने से लिवर को सबसे ज्यादा फायदा होता है।

कैसे पीनी चाहिए ब्लैक कॉफी

हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि लिवर के लिए ब्लैक कॉफी ही फायदेमंद है, जिसे आप बिना दूध और चीनी के पीते हैं। अगर आप इसकी जगह दूध वाली कॉफी पीएंगे तो इससे उतना फायदा नहीं होगा। अच्छी कॉफी के लिए भारत में साउथ की फिल्टर कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)


  





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें