नाइट क्लब में आपस में भिड़ गए दर्जन भर युवक, 1 का सिर फटा, खूब चलीं बोतलें और कुर्सियां; वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

यूपी के झांसी में एक नाइट क्लब के अंदर युवकों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते क्लब का माहौल अखाड़े में तब्दील हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान शराब की बोतल और कुर्सियों से हमला किया गया, जिसमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसके दो साथी भी घायल हो गए। पूरी घटना क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नाइट क्लब में युवकों पर हुआ हमला

ये मामला झांसी के सिविल लाइंस इलाके में स्थित ईबीजा नाइट क्लब का बताया जा रहा है। सीपरी बाजार क्षेत्र के रहने वाले शिवम शुक्ला के मुताबिक, वह अपने दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया।

बोतल मारी तो फट गया युवक का सिर

शिवम का आरोप है कि एक युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और दूसरे पक्ष के युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान शराब की बोतल से शिवम के सिर पर हमला किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। मारपीट में शिवम के दो दोस्तों को भी चोटें आई हैं।

वीडियो में एक-दूसरे से झगड़ते दिखे युवक

घटना के दौरान, क्लब में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि युवकों ने एक-दूसरे पर शराब की बोतलों और कुर्सियों से हमला किया। क्लब में हुई मारपीट का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्लब में पहले भी हो चुकी हैं हंगामे की घटनाएं

पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि क्लब में पहले भी कई बार विवाद और हंगामे की घटनाएं हो चुकी हैं। पीड़ित का आरोप है कि क्लब देर रात तक नियमों के विपरीत संचालित होता है और शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। इससे पहले, कानपुर के क्लब में सिख युवक से मारपीट का मामला सामने आया था। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था।

(इनपुट- आकाश राठौर)

ये भी पढ़ें- माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर के काफिले की गाड़ियों की बढ़ीं मुश्किलें, टोल ना देने पर मुकदमा दर्ज



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें