10 साल लिव-इन, बच्चे और अब शादी! रोनाल्डो-जोर्जिना का यह रिश्ता क्या कहलाता है? समझिए पश्चिम का ‘Cohabitation’ कल्चर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

Last Updated:

Ronaldo georgina marriage : 10 साल का साथ, दो बच्चे और अब जाकर शादी का फैसला! फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जोर्जिना रोड्रिगेज की शादी की खबरों ने दुनिया भर का ध्यान खींचा है. लेकिन इस खबर के बीच सबसे ज्यादा चर्चा अमेरिका और यूरोप के उस ट्रेंड की हो रही है, जिसे ‘Cohabitation’ यानी लंबा लिव-इन रिलेशनशिप कहा जाता है. आखिर क्यों पश्चिम में लोग सालों तक साथ रहने और बच्चे होने के बाद शादी का फैसला लेते हैं? क्या यह ‘माइंडफुल मैरिज’ का नया तरीका है या तलाक से बचने का जरिया? जानिए इस अनोखे ट्रेंड की पूरी कहानी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बिना शादी 10 साल साथ, बच्चे भी... अब रोनाल्डो ने क्यों की शादी?Zoom

शादी पुर्तगाल के समुद्र किनारे बसे कास्काइस में एक निजी और अंतरंग समारोह में हुई.(Image: instagram-Georgina Rodríguez)

Ronaldo Georgina marriage : दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है. करीब एक दशक तक साथ रहने, परिवार बनाने और बच्चों की परवरिश करने के बाद दोनों ने शादी कर ली है. खास बात यह है कि इस रिश्ते में शादी शुरुआत नहीं, बल्कि करीब 10 साल की साझेदारी के बाद आया एक नया पड़ाव है. यही वजह है कि रोनाल्डो और जॉर्जिना का रिश्ता पश्चिमी देशों में प्रचलित ‘Cohabitation’ कल्चर को समझने का एक दिलचस्प उदाहरण बन गया है.

रोनाल्डो ने ऐसे दी शादी की खबर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अपनी शादी की खबर को बेहद निजी रखा. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने हाथों की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें शादी की अंगूठियां नजर आ रही थीं. तस्वीर के साथ सिर्फ ‘C G’ लिखा गया. यानी दोनों ने लंबी घोषणा या शादी की तस्वीरों की पूरी सीरीज शेयर करने के बजाय बेहद सादगी से अपने रिश्ते की नई शुरुआत का संकेत दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक शादी पुर्तगाल के समुद्र किनारे बसे कास्काइस में एक निजी और अंतरंग समारोह में हुई. परिवार के करीबी लोग और बच्चे इस खास मौके का हिस्सा बने. रोनाल्डो वैसे भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहे हैं, इसलिए शादी को भी ज्यादा लाइमलाइट से दूर रखना उनके स्वभाव के मुताबिक ही माना जा रहा है.

2016 में शुरू हुई थी दोनों की कहानी
रोनाल्डो और जॉर्जिना की मुलाकात 2016 में हुई थी. उस समय जॉर्जिना एक Gucci स्टोर में काम करती थीं. रोनाल्डो की नजर उन पर पड़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए.
समय के साथ यह रिश्ता सिर्फ डेटिंग तक सीमित नहीं रहा. दोनों ने एक साथ घर और परिवार बसाया. करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद अब शादी ने उनके रिश्ते को कानूनी और सामाजिक रूप से एक नया रूप दिया है.
जॉर्जिना रोनाल्डो के परिवार का भी अहम हिस्सा बन चुकी हैं. दोनों के बच्चे हैं और जॉर्जिना रोनाल्डो के उन बच्चों की परवरिश में भी शामिल रही हैं, जो उनके रिश्ते से पहले पैदा हुए थे.

प्रपोजल भी था काफी खास
जॉर्जिना ने अगस्त 2025 में अपनी सगाई की अंगूठी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हालांकि रोनाल्डो का प्रपोज करने का अंदाज किसी फिल्मी सीन जैसा नहीं था. रोनाल्डो के मुताबिक वह एक निजी डिनर के दौरान जॉर्जिना को प्रपोज करने की योजना बना रहे थे. लेकिन परिवार के बीच एक खास पल में उनकी बेटियों ने ही माहौल ऐसा बना दिया कि उन्होंने उसी वक्त जॉर्जिना को अंगूठी देने का फैसला कर लिया.

रोनाल्डो ने बताया था कि जॉर्जिना ने तुरंत अंगूठी पर ध्यान देने के बजाय उनसे पूछा कि क्या वह सच में शादी को लेकर गंभीर हैं. रोनाल्डो ने जवाब दिया कि वह उनसे शादी करना चाहते हैं और उन्हें अपनी जिंदगी का प्यार मानते हैं.

आखिर क्या है ‘Cohabitation’?
अब सवाल आता है कि आखिर ‘Cohabitation’ कल्चर क्या होता है? आसान भाषा में समझें तो Cohabitation का मतलब है शादी किए बिना दो पार्टनर्स का एक साथ घर में रहना और घरेलू जीवन साझा करना. इसे आम बोलचाल में लिव-इन रिलेशनशिप भी कहा जाता है.
पश्चिमी देशों के कई हिस्सों में शादी से पहले साथ रहना असामान्य नहीं माना जाता. कई कपल पहले एक-दूसरे के साथ रहते हैं, जिम्मेदारियां साझा करते हैं, आर्थिक फैसले लेते हैं और कभी-कभी बच्चे भी करते हैं. कुछ जोड़े बाद में शादी करते हैं, जबकि कुछ बिना शादी के ही लंबे समय तक साथ रहते हैं. इसलिए वहां किसी कपल का कई साल तक साथ रहना और बाद में शादी करना अपने आप में बहुत असामान्य बात नहीं है.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें