पहले हर बात की फिक्र, अब कोई परवाह नहीं! कहीं आपका पार्टनर आपको Taken for Granted तो नहीं ले रहा? 7 संकेतों से पहचानें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Taken For Granted Signs: किसी रिश्ते में शुरुआत की गर्माहट धीरे-धीरे रोजमर्रा की आदत में बदल जाना स्वाभाविक है. पहले हर छोटी बात पूछने वाला पार्टनर बाद में आपकी मौजूदगी को इतना सामान्य मानने लगे कि आपकी भावनाओं और जरूरतों पर ध्यान ही न दे, तो सवाल उठना लाजिमी है. कई बार रिश्ते में प्यार कम नहीं हुआ होता, लेकिन सामने वाला आपको ‘Taken for Granted’ लेने लगता है.

यानी उसे भरोसा हो जाता है कि आप हर परिस्थिति में उसके साथ रहेंगे, इसलिए आपकी कोशिशों की कद्र करना जरूरी नहीं समझता. मसलन, आपका मैसेज देखकर जवाब न देना, बार-बार प्लान कैंसिल करना या आपकी बातों को टाल देना छोटी बातें लग सकती हैं. लेकिन जब यही व्यवहार लगातार दोहराया जाए, तो यह रिश्ते में असंतुलन का संकेत हो सकता है.

Taken for Granted लेने का मतलब क्या है?

किसी पार्टनर को Taken for Granted लेना सिर्फ इतना नहीं है कि वह आपको कम समय दे रहा है. इसका मतलब है कि वह आपकी मौजूदगी, प्यार, समय और प्रयासों को ऐसी चीज समझने लगे, जो उसे बिना किसी कोशिश के हमेशा मिलती रहेगी. ऐसे रिश्ते में एक व्यक्ति लगातार समझौते करता है, जबकि दूसरा उसकी कोशिशों को स्वाभाविक मान लेता है.

हर बार आपको ही समझौता करना पड़ता है

अगर डेट का प्लान हमेशा आप बनाते हैं, बातचीत शुरू करने की जिम्मेदारी भी आपकी है और विवाद के बाद सुलह के लिए भी आपको ही आगे बढ़ना पड़ता है, तो रिश्ते के समीकरण पर ध्यान देना जरूरी है. एक हेल्दी रिलेशनशिप में कोशिश दोनों तरफ से दिखाई देती है.

आपकी भावनाएं बार-बार नजरअंदाज होना

आपने दिन खराब होने की बात बताई और सामने वाला बिना सुने विषय बदल देता है. आप किसी परेशानी को लेकर गंभीर हैं, लेकिन पार्टनर उसे ‘तुम ज्यादा सोचते हो’ कहकर टाल देता है. कभी-कभार ऐसा होना अलग बात है, लेकिन लगातार आपकी भावनाओं को महत्व न देना संकेत हो सकता है कि आपकी जरूरतों को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं मिल रही.

आपकी मौजूदगी अब उसकी प्राथमिकता नहीं?

कई बार संकेत बहुत सामान्य होते हैं. साथ बैठकर भी पार्टनर लगातार फोन में व्यस्त रहता है, आपके साथ किए वादे भूल जाता है या दोस्तों और दूसरे कामों के लिए बार-बार आपका समय बदल देता है. यहां सवाल यह नहीं कि उसे अपने दोस्तों या काम को समय क्यों देना है, बल्कि यह है कि क्या आपके लिए भी वह उतनी ही जगह बना रहा है?

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सिर्फ जरूरत पड़ने पर याद करना

अगर पार्टनर ज्यादातर तभी फोन या मैसेज करता है जब उसे कोई मदद चाहिए, काम हो या भावनात्मक सहारा चाहिए, तो इस पैटर्न को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. रिश्ता सिर्फ जरूरत के समय साथ खड़े होने का नाम नहीं है. बिना किसी वजह एक-दूसरे की खबर लेना भी जुड़ाव का हिस्सा है.

बात करें, तुरंत फैसला नहीं

इन संकेतों में से एक-दो चीजें दिखने का मतलब यह नहीं कि पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता. कभी काम का दबाव, व्यक्तिगत परेशानी या रिश्ते में आया कोई अस्थायी बदलाव भी व्यवहार को प्रभावित कर सकता है. इसलिए अनुमान लगाने के बजाय शांत तरीके से अपनी बात रखना बेहतर है.

उसे बताएं कि कौन-सा व्यवहार आपको परेशान कर रहा है और उससे आपको कैसा महसूस होता है. अगर सामने वाला आपकी बात समझने, व्यवहार में बदलाव लाने और रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करता है, तो यह सकारात्मक संकेत है. लेकिन बातचीत के बाद भी अगर आपकी भावनाओं, समय और प्रयासों को लगातार हल्के में लिया जाता है, तो रिश्ते में अपनी सीमाओं और जरूरतों पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है.



Source link

Leave a Comment

और पढ़ें