बाबर आजम ने मारी लंबी छलांग, टॉप 10 में एंट्री, कौन है आईसीसी टेस्ट रैंकिंग का नंबर 1 बल्लेबाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जो पारी खेली थी, उसका फायदा अब उन्हें मिलता हुआ नजर आ रहा है। आईसीसी की ओर से टेस्ट की जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें बाबर आजम ने लंबी छलांग मारी है और अब वे टॉप 10 में एंट्री करने में कामयाब हो गए हैं। हालांकि इस बार की रैंकिंग में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। ट्रेविस हेड अभी भी टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं।

आईसीसी ने जारी की टेस्ट की नई रैंकिंग

आईसीसी की ओर से नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद अब जाकर इसे अपडेट किया गया है। इस बीच पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने इस बार लंबी छलांग मारी है। वे अब पांच स्थानों के उछाल के साथ सीधे दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। बाबर आजम की रेटिंग अब बढ़कर 716 की हो गई है। टॉप 10 में उनकी एंट्री के अलावा और कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। हां, इसे पहले दसवें नंबर पर काबिज दिनेश चंदीमल अब एक स्थान के नुकसान के साथ 11वें स्थान पर चले गए हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ बाबर ने लगाए थे दो अर्धशतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ जो दो टेस्ट खेले गए ​थे। उसमें पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 23 रन बनाए, इसके बाद दूसरी पारी में नाबाद 58 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 88 रन बनाए और दूसरी पारी में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरा टेस्ट मैच जीतकर पाकिस्तान ने सीरीज को बराबर कर लिया था, क्योंकि टीम पहला टेस्ट हार गई थी। इन्हीं दो अर्धशतकीय पारियां का फायदा बाबर आजम को रैंकिंग में मिलता हुआ नजर आ रहा है। 

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज

इस बीच आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज की बात की जाए तो वहां पर अभी भी ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड का ​कब्जा है। उनकी रेटिंग 853 की है। इंग्लैंड के हैरी ​ब्रूक 852 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच अंतर केवल एक अंक का ही है। जो रूट तीसरे और स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर पर हैं। नंबर पांच पर टेम्बा बाबूमा हैं। भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए तो कप्तान शुभमन गिल 743 की रेटिंग के साथ इस वक्त सातवें नंबर पर चल रहे हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल 733 की रेटिंग के साथ नौवें नंबर पर हैं। 

यह भी पढ़ें 

भारत ने बांग्लादेश को दिया करारा झटका, नई सीरीज के शेड्यूल का हो गया ऐलान

टीम कर रही थी 206 रनों का पीछा, 8 रन पर गिरे 3 विकेट, फिर आया आंद्रे रसेल का तूफान

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें