टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI का ऐलान, कप्तान कमिंस ने धुरंधर खिलाड़ियों को दिया मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ऑस्ट्रेलियाई टीम करीब आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट के मैदान पर उतरने जा रही है। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में 13 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए कप्तान पैट कमिंस ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। टीम में जोश हेजलवुड की वापसी हुई है, जबकि पिछले एशेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कॉट बोलैंड को पहले की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया है। 

नाथन लॉयन का हुआ कमबैक

ऑस्ट्रेलिया करीब दो दशक बाद डार्विन में टेस्ट मैच खेलने जा रहा है। इस मुकाबले के लिए टीम ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाजी अटैक पर भरोसा जताया है। कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की मशहूर तेज गेंदबाजी तिकड़ी एक साल से ज्यादा समय बाद फिर से साथ नजर आएगी। हेजलवुड ने आखिरी स्थान के लिए स्कॉट बोलैंड को पीछे छोड़ दिया। वहीं, नाथन लॉयन की भी टीम में वापसी हुई है। लॉयन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण एशेज सीरीज के आखिरी हिस्से में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों पर भरोसा निरंतर रखा है। कैमरून ग्रीन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है, जबकि ब्यू वेबस्टर भी टीम का हिस्सा हैं।

जेक वेदराल्ड करेंगे ओपनिंग

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में जेक वेदराल्ड और ट्रैविस हेड पारी की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं। कैमरून ग्रीन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि विकेटकीपर एलेक्स कैरी और ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को भी टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिचेल स्टार्क, कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जिम्मेदारी संभालेंगे।

कप्तान कमिंस ने हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड में से किसी एक को चुनने को मुश्किल फैसला बताया। उन्होंने कहा कि दोनों ही शानदार गेंदबाज हैं और टीम में लॉयन को शामिल करना लगभग तय था। इसके बाद तेज गेंदबाजी आक्रमण का कॉम्बिनेशन तय करना था।कमिंस ने बोलैंड की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें इस फैसले के बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाले समय में काफी क्रिकेट खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया अगले 12 महीनों में 21 टेस्ट तक खेल सकता है और ऐसे में बोलैंडको भी काफी मौके मिलने की उम्मीद है। पिछले समर में बोलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया था। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी पांच एशेज टेस्ट खेले थे, जबकि कमिंस, हेजलवुड और लॉयनन को अलग-अलग समय पर टीम से बाहर बैठना पड़ा था।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

यह भी पढ़ें:

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने रचा इतिहास, 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका

मिचेल मार्श ने रचा कीर्तिमान, द हंड्रेड में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले बने पहले विेदेशी खिलाड़ी

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें