पके हुए चावल बच जाएं तो बना लें स्पंजी ढोकला, खाने में लगता है मजेदार, आसान है रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अक्सर घर में चावल बच जाते हैं। घर में मेहमानों के लिए चावल बनाओ तो कुछ लोग रात में चावल नहीं खाते या डाइट कम लेते हैं, जिसकी वजह से चावल बच जाते हैं। ऐसे पके हुए चावल को लोग फ्राई करके खाते हैं। रात के बचे हुए चावल चीला बनाकर खा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको रात के बचे हुए चावल से ढोकला बनाना बता रहे हैं। इसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। चावल का ढोकला बहुत स्पंजी और खाने में टेस्टी लगता है। आप एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।

पके हुए चावल का ढोकला रेसिपी

पहला स्टेप- इसके लिए आपको सबसे पहले 1 कप पके हुए चावल, आधा कप दही और आधा कप सूजी डालकर मिक्स करनी है। आप चाहें तो पहले चावल और दही को पीस लें और फिर सूजी मिलाकर एक बार घुमा दें। अब तैयार बैटर को 10 मिनट के लिए रख दें।

दूसरा स्टेप- अब एक कढ़ाही में पानी डालकर गरम होने रखें और ढोकला बनाने वाली थाली को ग्रीस कर दें। 10 मिनट का समय होने के बाद घोल में जरूरत के हिसाब से पानी डाल दें। आपको बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला घोल नहीं बनाना है। इसे इडली डोसा के बैटर जैसा रखना है।

तीसरा स्टेप- इसमें 2 बारीक कटी हरी मिर्च और नमक डालकर मिलाएं। अब ईनो डालकर मिलाएं और ढोकला बैटर को ग्रीस की हुई थाली में डालकर ऊपर से थोड़ी लाल मिर्च पाउडर स्प्रिंकल कर दें। इस मोल्ड को कढ़ाही में रखकर 15-20 मिनिट के लिए पकाएं।

चौथा स्टेप- समय होने पर गैस बंद कर दें और ढोकला को ठंडा होने पर चाकू से कट लगाएं। इसे पसंदीदा शेप में काट लें। अब ढोकला में तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें। इसमें हींग, राई, हरी मिर्च, करी पत्ता और तिल डालकर भूनें।

पांचवां स्टेप- तैयार किए तड़के को ढोकले पर डालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें। इसे हल्का खट्टा मीठा स्वाद देने के लिए चीनी और पानी वाला घोल मिलाकर डाल दें। ऊपर से फ्राई की गई मिर्च डालकर राइस ढोकला सर्व करें।

  





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें