यमुनानगर में 250 साल पुराना राजा जी महल भरभराकर गिरा, दंपति मलबे में दबे; CCTV में कैद हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


यमुनानगर के बुढ़िया क्षेत्र की राजाजी गली में स्थित करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल का बड़ा हिस्सा बुधवार को अचानक भरभराकर गिर गया। महल की विशाल दीवार गली में और सामने बने एक मकान पर जा गिरी। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद दंपति मलबे की चपेट में आ गए, जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

अचानक भरभराकर गिरी महल की दीवर

पूरा हादसे पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसमें महल की दीवार अचानक गिरती हुई दिखाई दे रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अचानक महल की जर्जर दीवार भरभराकर नीचे आ गिरी। दीवार का मलबा सामने बने मकान पर जा गिरा, जिससे वहां मौजूद दंपती इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

yamunanagar raja ji mahal

Image Source : REPORTER INPUTराजा जी महल।

इमारतों का सर्वे करवाकर सुरक्षा इंतजाम की मांग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजा जी महल वर्षों पुरानी ऐतिहासिक इमारत है और इसका काफी हिस्सा जर्जर हालत में था। हादसे ने एक बार फिर पुरानी और जर्जर ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी इमारतों का सर्वे करवाकर जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में बड़ा हादसा होने से बचाया जा सके।

पूरा हादसा CCTV में कैद-

वहीं, बता दें कि पिछले हफ्ते यूपी के प्रतापगढ़ जिले से भी ऐसी ही एक बेहद दुखद खबर सामने आई थी। जिले के महुली में भारी बारिश के चलते करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान गिरने से अंदर सो रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

सिरमौर में खाई में गिरा मकान

वहीं, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भी एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान अचानक भरभराकर खाई में गिर गया। जिस वक्त येहादसा हुआ उस वक्त मकान में 4 लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह चारों लोगों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो घायल बच्चों का इलाज चल रहा है।

हादसा सिरमौर के राजगढ़ विकास खंड के छिछड़ियां गांव में हुआ। हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया जो पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है।

(रिपोर्ट- कुलवंत चौधरी)

यह भी पढ़ें-

बारिश में गिरा मकान का लिंटर, महिला और बच्चे सहित 3 की मौत, 6 लोग घायल

जनाना अस्पताल में महिला के सिर पर भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, CCTV में कैद हुई लापरवाही





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें