Polish Woman Video, Aaj Ka Viral Video : पोलिश महिला ने भारत में मिलने वाली 5 खास चीजें बताईं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोलिश महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत में मिलने वाली पांच ऐसी खास चीजें गिनाई हैं, जो उनके मुताबिक दुनिया के किसी और देश में आसानी से नहीं दिखतीं। डोमिनिका पटालास-कालरा नाम की इस कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर “Only in India” शीर्षक से पोस्ट शेयर की है। उन्होंने साफ कहा है कि वे कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं, लेकिन भारत जैसा अनुभव कहीं और नहीं मिला। इंटरनेट यूजर्स भी उनकी बातों से पूरी तरह सहमत नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर गिनाए प्वाइंट्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @domipatalas नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में उनके द्वारा बताई गई 5 खास चीजें इस प्रकार हैं : 

  • चाय की टपरी: डोमिनिका के अनुसार, भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न अंग है। चाहे दोस्तों से बातचीत हो, पड़ोसियों से मुलाकात या थकान मिटाने का छोटा सा ब्रेक चाय हर जगह मौजूद रहती है। उन्होंने लिखा कि इतनी सघनता से चाय की दुकानें किसी और देश में नहीं दिखीं। 
  • लोगों से खचाखच भरी ट्रेनें: भारत की रेल यात्राएं करोड़ों लोगों के लिए रोजमर्रा का हिस्सा हैं। ये ट्रेनें शहरों, कस्बों और गांवों को जोड़ती हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए यह भीड़ भले ही अजीब लगे, लेकिन भारतीयों के लिए यह जीवन का सामान्य अंदाज है। डोमिनिका ने इसे यादगार अनुभव बताया। 
  • हर जगह क्रिकेट की धूम: सड़कों पर, पार्कों में, टीवी स्क्रीन पर और बातचीत में क्रिकेट भारत में हर कोने में नजर आता है। बच्चे गली-मोहल्लों में खेलते हैं और बड़े-बुजुर्ग मैचों पर चर्चा करते हैं। यह जुनून दुनिया में कहीं और इतने बड़े पैमाने पर नहीं दिखता। 
  • रंग-बिरंगे और ऊर्जा से भरे बाजार: भारतीय बाजार सिर्फ सामान बेचने की जगह नहीं, बल्कि संस्कृति, विविधता और जीवन का जीवंत केंद्र हैं। यहां की हलचल, रंग और स्थानीय सामान विदेशी यात्रियों को आकर्षित करते हैं।
  • जगह-जगह जश्न मनाते लोग और त्योहार: भारत में हर मौके पर उत्सव का माहौल रहता है। चाहे कोई बड़ा त्योहार हो या छोटी खुशी, लोग इसे पूरे जोश से मनाते हैं। डोमिनिका ने कहा कि इतनी जीवंतता और सामूहिक खुशी उन्होंने अन्य देशों में नहीं देखी।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने पोलिश महिला से सहमति जताई। कुछ यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए, जबकि अन्य ने कहा कि इस पोस्ट ने उन्हें भारत में रोजमर्रा की जिंदगी के अनूठे पहलुओं की याद दिला दी। एक यूजर ने पूछा कि, ‘आपको भारत के बारे में ऐसे सकारात्मक वीडियो बनाने की प्रेरणा कहां से मिलती है?।’ 


दूसरे ने लिखा कि, ‘आपको भारत का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर देना चाहिए।’

तीसरे ने लिखा कि, ‘भारतीयों का पसंदीदा पेय, चाय। ​​अपना भारत ब्लॉग साझा करने के लिए धन्यवाद।’ 

चौथे ने लिखा कि, ‘भारत के प्रति आपका प्रेम आपके हृदय की दयालुता और खुलेपन से आता है। अविश्वसनीय भारत की सुंदरता को इतनी ईमानदारी और सकारात्मकता के साथ दिखाने के लिए धन्यवाद। जिस प्रकार आपने भारत के प्रति प्रेम विकसित किया है, उसी प्रकार हमें भी पोलैंड और उसके अद्भुत लोगों के लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा है।’ 

गौरतलब है कि, इससे पहले इसी पोलिश महिला ने भारत के बारे में 15 अनोखी बातें शेयर की थीं। साथ ही बताया था कि, विदेश में ये चीजें करना संभव नहीं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

पोलिश महिला ने पहली बार भारत जा रहीं महिलाओं को दिए टिप्स, Viral हो रहा Video



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें