चेहरे के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। दाग धब्बे हटाने, नेचुरल निखार पाने के लिए होम रेमेडी का इस्तेमाल खूब किया जाता है। लेकिन हर घरेलू उपाय त्वचा के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है। डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बता रही हैं कि कुछ चीजें आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। और ये नुस्खे जलन, एलर्जी या पिंपल्स का कारण बन सकते हैं। ऐसे में से जानते हैं कि चेहरे पर कौन से घरेलू नुस्खे आजमाना फायदेमंद हो सकता है और किन चीजों से दूरी?
चेहरे पर क्या लगाएं और किन चीजों से करें परहेज?
-
आलू का रस: आंखों की सूजन कम करने के लिए आप आलू के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे डार्क सर्कल्स में कुछ समय के लिए सुधार होता है। यानी आलू का रस स्किन के नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि इसे लगाते ही दाग धब्बे कम हो जाएंगे। हां, आलू का रस लगाने से त्वचा थोड़ी चमकदार दिख सकती है, लेकिन नतीजे हमेशा एक जैसे नहीं होते।
-
संतरे के छिलके: डॉक्टर आंचल कहती हैं कि टैनिंग हटाने के लिए संतरे के छिलके का स्क्रब एक फेमस तरीका है, लेकिन इसका इस्तेमाल न करें। इसके कण एक जैसे नहीं होते और ये त्वचा पर हल्के कट या खरोंच पैदा कर सकते हैं, जिससे जलन हो सकती है और ठीक होने पर काले निशान पड़ सकते हैं।
-
तरबूज और गुलाब जल का मिश्रण: तरबूज और गुलाब जल त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। आप कॉटन बॉल को इसमें डुबोकर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। यह जलन कम करने और चेहरे को ताज़ा दिखाने में मदद करता है। बेहतर नतीजों के लिए ठंडे तरबूज को ब्लेंड करें।
-
शरीर पर नारियल का तेल: अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो नारियल का तेल एक अच्छा मॉइस्चराइज़र है। चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से पोर्स बंद हो सकते हैं इसलिए अगर आपकी त्वचा ऑयली है तब इसका इस्तेमाल न करें। हालांकि, इसकी जगह आप वर्जिन कोल्ड-प्रेस्ड नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
चेहरे पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल: कई नुस्खों में मुहांसे कम करने या त्वचा को चमकदार बनाने के लिए बेकिंग सोडा लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे चेहरे पर जलन या घाव हो सकते हैं।
-
दही और हल्दी: यह त्वचा को चमकदार बनाने का एक पुराना नुस्खा है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की हल्की एक्सफोलिएशन करता है और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। कृत्रिम रंग वाली हल्दी के बजाय ऑर्गेनिक हल्दी का इस्तेमाल करें।
डॉक्टर आंचल कहती हैं कि घरेलू नुस्खे त्वचा की अंदरूनी समस्याओं का इलाज नहीं करते हैं। वे केवल त्वचा को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट या मॉइस्चराइज़ करते हैं। कृपया किसी भी मेडिकल या स्वास्थ्य संबंधी जांच या इलाज के विकल्पों के लिए डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।









