SBI की 444 दिन वाली FD में वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिला रहा ब्याज? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरा हिसाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स चलाता है। अगर आप बिना किसी जोखिम के अपनी जमा पूंजी पर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, तो एसबीआई की 444 दिन की विशेष एफडी योजना (अमृत वृष्टि) एक शानदार ऑप्शन है। इस खास अवधि वाली एफडी पर आम नागरिकों के साथ-साथ वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को बैंक की ओर से आकर्षक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि एसबीआई में 444 दिन की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को कितना ब्याज मिल रहा है?

444 दिन की FD पर ब्याज दर का पूरा हिसाब

भारतीय स्टेट बैंक में ₹3 करोड़ से कम के डिपॉजिट पर 444 दिन की अवधि के लिए 6.45% से लेकर 7.05% तक का वार्षिक ब्याज मिल रहा है:

  • सामान्य नागरिक (59 साल तक): 444 दिन की एफडी पर 6.45% का वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है।
  • वरिष्ठ नागरिक (60 से 79 वर्ष): 60 साल या उससे अधिक उम्र के ग्राहकों को 6.95% का ब्याज मिल रहा है।
  • अति वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष और उससे अधिक): 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को इस योजना में सबसे ज्यादा 7.05% का रिटर्न दिया जा रहा है।

SBI की FD पर ब्याज दरें

Image Source : OFFICIAL WEBSITESBI की FD पर ब्याज दरें

वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिल रहा एक्स्ट्रा फायदा?

एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा देने के उद्देश्य से सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50% का अतिरिक्त ब्याज ऑफर करता है। इसके अलावा, अति वरिष्ठ नागरिकों (80+ वर्ष) को वरिष्ठ नागरिकों की तय दर से भी 0.10% अधिक ब्याज मिलता है। यानी आम ग्राहकों के मुकाबले बुजुर्गों को 0.60% तक का सीधा फायदा होता है।

दिसंबर 2025 से लागू हैं ये दरें

गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों में अंतिम संशोधन दिसंबर 2025 में किया था। उसके बाद से ही 444 दिन की इस योजना पर ये ब्याज दरें लगातार प्रभावी हैं। 

SBI को पहली तिमाही में हुआ ₹24,113 करोड़ का नेट प्रॉफिट

आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे हाल में जारी किए हैं। एसबीआई ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून तिमाही) में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13.73 प्रतिशत बढ़कर 24,113 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में 21,201.47 करोड़ रुपये और पिछली मार्च तिमाही में 19,642.87 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- SBI में 12 महीने की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिल रहे हैं फायदे

 





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें