गुरुग्राम में महिला कैब ड्राइवर के साथ अभद्रता, युवती की तरफ मोबाइल स्क्रीन कर के अश्लील वीडियो देख रहा था आरोपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

दिल्ली-NCR के प्रमुख इलाके गुरुग्राम से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। DLF सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में एक महिला टूरिस्ट कैब ड्राइवर के साथ अश्लील हरकत और अभद्र व्यवहार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला कैब ड्राइवर का आरोप है कि बगल में खड़ी कैब में बैठा ड्राइवर अपनी मोबाइल की स्क्रीन को उसकी तरफ कर के अश्लील वीडियो देख रहा था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना 12 अगस्त 2026 की बताई जा रही है। DLF सेक्टर-29 थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़िता एक टूरिस्ट कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। जब वह अपनी गाड़ी चार्जिंग पॉइंट पर खड़ी करके चार्ज कर रही थी, तब पास ही में मौजूद एक अन्य वाहन चालक ने अपनी गाड़ी के भीतर मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो प्ले किया और उसकी स्क्रीन जानबूझकर महिला की तरफ कर दी।

जब पीड़िता ने इस आपत्तिजनक और अभद्र हरकत का विरोध करते हुए आरोपी से पूछताछ की, तो उसने महिला के साथ खुलेआम गाली-गलौज और बदसलूकी की। इस दौरान पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए घटना से जुड़ा वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। महिला ड्राइवर ने चार्जिंग स्टेशन के सिक्योरिटी स्टाफ से इस पूरे मामले की शिकायत की पुलिस को शिकायत देने की बात कही। आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले दिल्ली के  नेहरू प्लेस में भी 2 लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में लिया था।

आरोपी की हुई गिरफ्तारी

गुरुग्राम में हुए इस मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने फौरन एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 13 अगस्त 2026 को आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अर्जुन कमावत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के परसा गांव का निवासी है। वह वर्तमान में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 स्थित नाथूपुर में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि महिला सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (रिपोर्ट: गोहित कौशिक)

ये भी पढ़ें- स्पा में नौकरी का झांसा देकर मानव-तस्करी का खेल, दिल्ली पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, 3 राज्यों से 10 पीड़िताओं को बचाया

दिल्ली-NCR में वारदात से पहले ‘Gangland’ गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से घूमकर टारगेट का कर रहे थे तलाश



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें