Highrise Apartment Video, Aaj Ka Viral Video : 31वीं मंजिल पर रहना कैसा लगता है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो चर्चा में है, जिसमें उन्होंने 31वीं मंजिल पर रहने के अनुभव को साझा किया है। फाल्गुनी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मुख्य रूप से नजारे के लिए यह घर किराए पर लिया था लेकिन अब वे इससे इतनी भावनात्मक रूप से जुड़ गई हैं कि छोड़ने की कल्पना भी नहीं कर सकतीं। फाल्गुनी गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ’31वीं मंजिल पर रहना कैसा लगता है? बताती हूं। सच कहूं तो मैंने यह घर मुख्य रूप से व्यू के लिए किराए पर लिया था। मैं ऊपर से सिटी लाइट्स देखना चाहती थी, बादल देखना चाहती थी और उस खूबसूरत हाई-राइज व्यू का अनुभव लेना चाहती थी।’

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @falguni_gupta27 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि ऊंचाई से शहर का नज़ारा उन्हें पूरी तरह मोहित कर गया। काम के दौरान भी खिड़की से बाहर देखना उनके दिन का सबसे पसंदीदा पल बन गया। शहर की चमकती लाइट्स, बादलों का गुजरना और खुला आसमान ये सब उनके लिए रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हो गए। फाल्गुनी ने शांति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नीचे सड़क का शोर लगभग सुनाई नहीं देता। कोई हॉर्न, कोई हलचल नहीं। बस शांत और सुकून भरा माहौल। वे बोलीं ​कि,’ईमानदारी से कहूं तो 31वीं मंजिल पर जीवन कुछ और ही है। अब मुझे समझ आ गया कि लोग हाई-राइज लाइफ का हाइप क्यों करते हैं।’ 

फ्लैट से हुआ इमोशनल अटैचमेंट 

उन्होंने आगे कहा कि यह अनुभव उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा, खासकर रात के समय। ‘सचमुच, इसमें वो सब कुछ है जो चाहिए। शहर की रोशनी बेहद खूबसूरत लगती है, खासकर रात में, और मैं इस नज़ारे से पूरी तरह मोहित हो गई थी। लेकिन अब, मैं इससे भावनात्मक रूप से जुड़ गई हूं। मुझे पता है कि मुझे यह घर छोड़ना होगा और कहीं और जाना होगा, लेकिन सच में मेरा जाने का मन नहीं कर रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे यह जगह बहुत याद आएगी, खासकर घर से काम करने के वो दिन जब मैं बालकनी में ठंडी हवा का आनंद लेते हुए, कभी-कभी बाहर बारिश होते हुए भी, काम करती थी और मीटिंग अटेंड करती थी। मैं वहीं चाय और नाश्ता भी करती थी, बालकनी से शांतिपूर्वक हर चीज का लुत्फ उठाती थी।’ वीडियो को “शहर से 31 मंजिल ऊपर… और किसी तरह, शांति के थोड़ा और करीब” कैप्शन के साथ साझा किया गया था।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की कई प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह नज़ारा वाकई में चर्चा के लायक है।’

दूसरे ने टिप्पणी की, ‘मैं भी इससे भावनात्मक रूप से जुड़ जाता।’ 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘इस नजारे के साथ घर से काम करने का अनुभव बिल्कुल अलग होगा।’

एक अन्य यूजर ने कहा कि, ‘इस जगह को छोड़ना बहुत मुश्किल होगा।’ 

गौरतलब है कि, इससे पहले एक शख्स ने 90 हजार किराये के फ्लैट के कड़वी सच्चाई भी बताई थी, जो काफी वायरल हुई थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

‘पांचवीं मंजिल से ऊपर घर ना खरीदें’ नोएडा की बिल्डिंग में लगी आग पर छिड़ी बहस, जानिए क्या कह रहे लोग





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें