14 August 2026 Stock Market Updates: कारोबार शुरू होते ही टूटा शेयर बाजार! सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, IT स्टॉक्स में आई गिरावट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार यानी 14 अगस्त को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार खुलते ही निवेशकों पर बिकवाली का दबाव नजर आया। सेंसेक्स करीब 300 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 24,350 के नीचे फिसलकर 24,317 के आसपास पहुंच गया। IT, ऑटो और मेटल शेयरों में कमजोरी ने बाजार के सेंटीमेंट को प्रभावित किया। हालांकि, कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी भी देखने को मिली।

सुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 315.67 अंक की गिरावट के साथ 77,764.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी भी 78.40 अंक टूटकर 24,317.45 पर दर्ज किया गया। हालांकि, गिरावट के बावजूद शेयर बाजार की चौड़ाई थोड़ी बेहतर नजर आई, जहां करीब 1,576 शेयरों में तेजी रही, 1,185 शेयर लाल निशान में रहे और 150 शेयर बिना किसी बदलाव के स्थिर रहे।

IT और मेटल शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स हीटमैप के अनुसार, दिग्गज आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली का सीधा असर सूचकांकों पर पड़ा। टाटा स्टील 1.41% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में शामिल रहा। इसके अलावा टेक महिंद्रा 1.27%, एक्सिस बैंक 1.19%, इंडिगो 1.18% और पावरग्रिड 1.11% गिरकर कारोबार करते नजर आए। वहीं, टीसीएस (-0.15%), एचसीएल टेक (-0.78%), इंफोसिस (+0.01% स्थिर) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-0.49%) में भी दबाव देखा गया।

इटरनल और टाइटन ​में हरियाली

चौतरफा बिकवाली के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों ने तेजी दिखाई। इटरनल 1.27% चढ़कर ₹322.05 पर पहुंच गया। टाइटन कंपनी भी 0.63% की मजबूती के साथ ₹5,082.50 पर कारोबार कर रही थी। इसके अलावा, अडानी पोर्ट्स (+0.44%), बजाज फाइनेंस (+0.38%), और भारती एयरटेल (+0.05%) भी हरे निशान में बने रहे।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक्स









टॉप गेनर शेयर टॉप लूजर शेयर
अपोलो हॉस्पिटल (+1.41%) टीएमपीवी (-4.09%)
इटरनल (+0.5%) हिंडाल्को (-1.9%)
बजाज फाइनेंस (+0.48%) मैक्स हेल्थकेयर (-1.28%)
अडानी पोर्ट्स (+0.45%) जियो फाइनेंशियल (-1.02%)
विप्रो (+0.44%) एसबीआई (-0.96%)

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर लगभग सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते दिखे। निफ्टी आईटी 0.47% टूटकर 31,305.75 पर आ गया। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी में 0.39% और निफ्टी बैंक में 0.16% की गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी मामूली नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- जुलाई में Mutual Funds ने रचा नया इतिहास! निवेशकों ने लगाया इतना पैसा कि नेट इनफ्लो ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें