‘2026 में अरबपति बनूंगी’, डॉक्टर के सुसाइड के बाद ठग गरिमा सिंह की डायरी पढ़कर दंग रह जाएंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

यूपी के गोरखपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ठगी के शिकार हुए 42 वर्षीय डॉक्टर परमात्मा सिंह ने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें गरिमा सिंह को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। डॉक्टर से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी हुई थी। होम लोन खत्म कराने के नाम पर लेडी ठग गरिमा सिंह ने इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?

डॉ. परमात्मा सिंह मूलरूप से मऊ जिले के बरबोझी मोहम्मदाबाद के रहने वाले थे। लेडी ठग गरिमा सिंह ने डॉक्टर से करीब 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की थी। गरिमा सिंह ने डॉक्टर को उनके होम लोन को खत्म कराने का लालच दिया और डॉक्टर उसके बहकावे में आ गए। डॉक्टर ने अपने अहम डॉक्यूमेंट्स ठग गरिमा सिंह को दे दिए। डॉक्यूमेंट्स मिलते ही दो दिन के भीतर 6 अलग-अलग बैंकों से करीब 1.40 करोड़ रुपये का लोन लिया गया और पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। यहीं से पूरा खेल शुरू हुआ।

भरोसा दिलाने के लिए 2-3 महीने तक लोन की किस्तें भरीं

ठग लेडी गरिमा सिंह ने डॉक्टर को भरोसा दिलाने के लिए 2 से 3 महीने तक लोन की किस्तें भी भरीं। उसके बाद जब किस्त जानी बंद हुई तो बैंक ने डॉक्टर पर रिकवरी का दबाव बनाया जिससे डॉक्टर परमात्मा सिंह तनाव में आ गए और फिर अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। डॉक्टर के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है मेरी मौत की जिम्मेदार गरिमा सिंह और उसका गिरोह है। पुलिस को डॉक्टर की जेब से मिला सुसाइड नोट इस मामले में अहम सबूत माना जा रहा है।

कौन है गरिमा सिंह?

शातिर ठग गरिमा सिंह के पिता का नाम ध्रुव नारायण सिंह है। वह एम्स थाना क्षेत्र के महादेवी झारखंडी कालोनी में रहते हैं। वह सहजनवां रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक हैं। गरिमा सिंह की शादी साल 2020 में कुशीनगर निवासी भानु प्रताप सिंह से हुई थी। गरिमा सिंह कर्ज लेने वालों को टारगेट करती थी। वह लोगों को लोन दिलाने और खुद किस्त भरने का भरोसा देती थी। लोन होने के बाद रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा लेती थी और कुछ पैसे संबंधित व्यक्ति को दे देती थी। पुलिस ने गरिमा सिंह और उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह को जेल भेज दिया है।

डॉक्टर की खुदकुशी के पीछे ठग की डायरी?

गरिमा सिंह और उसके पिता अभी सलाखों के पीछे हैं लेकिन गरिमा सिंह की एक डायरी बरामद हुई है जिसमें उसने अमीर होने और बेशुमार दौलत मिलने की बातें लिखी है। उसने डायरी में लिखा है, ”मैं गरिमा सिंह अप्रैल 2026 में अरब पति बनूंगी। मेरा ये लक्ष्य है अरबपति बनना। मेरे सारे लोन अप्रैल से मई तक समाप्त हो जाएंगे। गरिमा सिंह का लक्ष्य है कि अप्रैल से मई तक 100 करोड़ कमाना है। मेरे अकाउंट में 100 करोड़ हैं। मैं अरबपति हूं। मैं अरबपति हूं।”

डॉक्टर से ठगी के बाद उसने अपने अरबपति बनने का सपना पूरा कर लिया और इस सपने के साथ उसने डॉक्टर की जान भी ले ली। उसे सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया। अब डॉक्टर के बुजुर्ग पिता अपने इकलौते बेटे के लिए न्याय मांग रहे हैं।

वहीं, एक अन्य मामले में 2 महीने पहले यूपी के उन्नाव में 52 साल के डॉक्टर और नवविवाहिता का नहर के पास शव मिला था। डॉक्टर ने पत्नी और दो बेटियों को छोड़ दूसरी शादी की थी।

यह भी पढ़ें-

खुद को IAS बताकर महिला डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसाया, 3 लाख रुपये ठग लिया; वाराणसी से फर्जी SDM गिरफ्तार

डॉक्टर ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर लगाई यमुना नदी में छलांग



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें