भारत के 5वीं पीढ़ी के स्वदेशी फाइटर जेट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी AMCA को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और Rolls-Royce ने भारत के AMCA लड़ाकू विमान का इंजन बनाने के लिए पार्टनरशिप का ऐलान किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से, AMCA विमान के इंजन का उत्पादन करेंगी। बता दें कि इस अपडेट के सामने आने के बाद AMCA के निर्माण की प्रक्रिया और प्रोडक्शन के तेज होने की संभावनाएं बड़ गई हैं।
सामने आई रिलायंस और रॉल्स-रॉयस की योजना
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रॉल्स-रॉयस ने घोषणा की है कि वे AMCA के लिए एक स्वदेशी कॉम्बैट इंजन के डिज़ाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी में पार्टनरशिप करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पार्टनरशिप के तहत दोनों कंपनियां भारत में एक खास एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स की स्थापना करने की संभावनाओं पर विचार करने वाली हैं। इसे पावर और प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी के लिए एक ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ के तौर पर विकसित करने का प्लान बनाया गया है। इसके माध्यम से रॉल्स-रॉयस की एडवांस्ड इंजन बनाने की स्पेशलिटी और रिलायंस की इंडस्ट्रियल और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को एक साथ लाने की कोशिश की जाएगी।
रिलायंस ने क्या जानकारी दी?
रिलायंस की ओर से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई है कि “दोनों कंपनियों के बीच इस पार्टनरशिप से भारत में AMCA इंजन के ज्वाइंट डेवलपमेंट के लिए बेहतरीन मौका मिलेगा। इसकी मदद से दुनिया की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल क्षमताएं एक साथ आएंगी।” खबर अपडेट हो रही है…








