स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: देश मना रहा है 80वां स्वतंत्रता दिवस, यहां से अपनों को भेजें बधाई संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही गर्व, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के साथ मना रहा है। लाल किले की प्राचीर से गूंजती राष्ट्रध्वज की फहराहट और जन-गण-मन का गान देश के हर नागरिक के दिल में देशभक्ति पैदा कर देता है। यह दिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करने का दिन है, जिन्होंने हमें एक आज़ाद भारत में सांस लेने का अवसर दिया। आजादी के इस जश्न को दोगुना करने के लिए लोग अपनों के साथ शुभकामनाएं भी शेयर करते हैं। अगर आप भी अपनों के साथ इत त्योहार का जश्न मनाना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज शेयर कर सकते हैं। 

1. ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,

हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!

3. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान के सम्मान का है।
स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई!

4. आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे।
बची हो जो एक बूंद भी लहू की रगों में,
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।
जय हिंद! जय भारत!

5. देशभक्तों के बलिदान से स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम।
15 अगस्त की ढेरों शुभकामनाएं!

6. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं इसकी, ये गुलसिता हमारा।
आइए मिलकर अपने देश को और महान बनाएं।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

7. गूंज रहा है दुनिया में, भारत का नगाड़ा,
चमक रहा है आसमान में, देश का सितारा।
आजादी के दिन आओ मिलकर करें ये वादा,
जान से भी प्यारा होगा, हमें वतन हमारा।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!

8. तीन रंगों का है ये प्यारा,
ये है भारत देश हमारा।
मुकुट हिमालय है इसका,
चरणों को धोता सागर खारा।
आओ मिलकर शीश झुकाएं,
स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाएं।

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें