Yogi governments new youth policy, CM Yogi Adityanath : Gen Z और Gen Alpha के लिए योगी सरकार की बड़ी घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने Gen Z और Gen Alpha पीढ़ी के लिए बड़ी घोषणा करते हुए एकीकृत नई युवा पॉलिसी तैयार करने की घोषणा की है। इस नीति से कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को ठोस मदद मिलेगी। बता दें कि, इसमें उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों और विभिन्न वर्गों के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि, Gen Z और Gen Alpha के लिए जेन जी और जेन अल्फा के लिए AI, मशीन लर्निंग सेमी कंडेक्टर देता सेंटर, डाटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी, एग्रीटेक, फिनटेक,  रोबोटिक, जैसे क्षेत्रों में यूपी ने तेजी से कार्य बढ़ाया है। जिससे निवेश, नवाचार और रोजगार के नए द्वार प्रदेश में खुल रहे हैं। 

‘हमारा संकल्प, हर हाथ स्किल और रोजगार’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘सीएम युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए ब्याज गारंटी मुक्त लोन दिया जा रहा है। आज यूपी का युवा पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है। हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो। इसे और गति देने के लिए युवाओं की संभावनाओं को पूरा करने के लिए यूपी सरकार एक नई यूथ पॉलिसी बहुत शीघ्र लेकर आ रही है। आज घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि यूथ पॉलिसी के माध्यम से राज्य के युवा को एक इंट्रीगेटेड अप्रोच के साथ उनके स्किल इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट को और मजबूती देने में सफलता मिलेगी।’  

युवाहित में चल रहीं योजनाएं गिनाईं 

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सीएम योगी ने उन तमाम योजनाओं के बारे में बारे में बताया जो युवाओं के हित में प्रदेश में संचालित हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, अभ्युदय योजना के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश में 9 वर्ष में 9 लाख सरकारी नौकरियां देने के साथ 4 करोड़ युवाओं के लिए नौकरी का सृजन हुआ है। इस दौरान उन्होंने 22 हजार से अधिक स्टार्टअप खुलने की बात भी कही। 

ये भी पढ़ें –


‘हम बंटे थे, इसलिये कटे थे’, अयोध्या से CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- ‘कालनेमियों को पहचानना होगा’





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें