‘शाहरुख से खुद को बड़ा माना तो मेरी दुकान बंद!’ SRK के फैन हैं यश, ‘जीरो’ के मुकाबले KGF को बताया छोटी फिल्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले सुपरस्टार यश ने ‘आप की अदालत’ शो में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के साथ बातचीत में कई अहम खुलासे किए हैं। सुपरस्टार ने बॉलीवुड दिग्गज शाहरुख खान के प्रति अपना गहरा सम्मान व्यक्त किया और अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ तथा शाहरुख की ‘जीरो’ के बीच हुए बॉक्स ऑफिस टकराव पर खुलकर अपनी बात रखी। यश ने मीडिया में चल रही उन अफवाहों का भी खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने पहले कभी शाहरुख खान से मिलने का समय मांगा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिलीज डेट का टकराव किसी रणनीति के तहत नहीं हुआ था।

शाहरुख खान से मुलाकात की अफवाहों का खंडन और क्लैश पर सफाई

शो में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए यश ने कहा, ‘मैं शाहरुख सर का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। जिस तरह पैन-इंडिया फिल्में काम करती हैं, हमें हिंदी, तमिल, तेलुगु और दूसरी भाषाओं के लिए डेट्स मिलती हैं। आप रिलीज डेट के टकराव से बच नहीं सकते। पैन-इंडिया फिल्म के साथ क्लैश होगा ही, क्योंकि हम पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज कर रहे हैं। ‘केजीएफ-1’, शाहरुख सर की ‘जीरो’ के मुकाबले एक छोटी फिल्म थी।’ शाहरुख से मुलाकात के मुद्दे पर यश ने कहा, ‘आपने कहा कि मैंने उनसे मिलने का समय मांगा था। उससे पहले मैं उनसे कभी मिला ही नहीं था। हम बाद में मिले। पहले मेरी उनसे कोई जान-पहचान नहीं थी। मैंने उनसे मिलने के लिए कभी नहीं कहा।’

मास सिनेमा और एक्शन इमेज पर शाहरुख खान का बयान और यश का जवाब

इंटरव्यू के दौरान रजत शर्मा ने मास सिनेमा और एक्शन रोल पर शाहरुख खान की एक टिप्पणी का जिक्र किया। रजत शर्मा ने पूछा, ‘शाहरुख खान कहते हैं कि अब मुझे बनियान पहननी पड़ेगी, बॉडी बनानी पड़ेगी, उस पर थोड़ा खून लगाना पड़ेगा, एक हाथ में लड़की और दूसरे में बंदूक…’ जवाब में यश ने कहा, ‘अभी हर लोग करते हैं। मैं करता हूं तो बहुत बड़ी न्यूज होती है, पता नहीं क्यों? अब रोमांस भी सब करते हैं, एक्शन भी सब करते हैं, मुझ पर ही सब आता है, पता नहीं क्यों?’

बॉक्स ऑफिस कमाई और वरिष्ठ कलाकारों के प्रति सम्मान

जब शो के होस्ट ने दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की तुलना की तो संवाद कुछ इस तरह हुआ। रजत शर्मा ने पूछा, ‘आपकी फिल्म ‘केजीएफ’ ने 250 करोड़ रुपये कमाए, जबकि उनकी फिल्म ‘जीरो’ ने 100 करोड़ रुपये कमाए’। यश ने कहा, ‘नहीं, सर। इसमें कोई बड़प्पन की बात नहीं है। हम काम करते हैं। कभी हमें सराहना मिलती है, कभी नहीं मिलती। शाहरुख सर ने इतने दशकों में इस इंडस्ट्री के लिए जो किया है, वह कभी नहीं बदलेगा। वह एक सुपरस्टार हैं। जिस दिन मुझे लगा कि मैं अपने सीनियर्स से बड़ा हूं, उस दिन से मेरी दुकान बंद! मुझसे पहले भी बड़े स्टार आए हैं और मेरे बाद भी मुझसे बड़े स्टार आएंगे। यह प्रकृति है। मैं इसे गर्व की बात नहीं मानता। लोगों ने मेरी फिल्मों को पसंद किया, मेरे लिए इतना ही काफी है, सर।’

दर्शकों का मनोरंजन और रजत शर्मा के साथ हल्का-फुल्का पल

साक्षात्कार के दौरान माहौल तब काफी हल्का-फुल्का हो गया जब रजत शर्मा ने ‘जीरो’ में अपनी छोटी सी उपस्थिति का जिक्र किया। रजत शर्मा ने कहा कि ‘जीरो’ में मेरा भी एक छोटा-सा रोल था, इसलिए मुझे बुरा लगा। इस पर यश हंसते हुए कहते हैं, ‘कोई बात नहीं, सर। अगली बार मेरी पिक्चर में कर दीजिए।’ यश के इस हाजिरजवाबी भरे और दोस्ताना जवाब पर शो में मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।

ये भी पढ़ें-











‘पंखे से उल्टा लटका कर पंखा चला दिया’, यश ने याद किए पिता संग बीते बचपन के दिन, बोले- 14 रुपये कमाकर भी पूरी की हर जिद्द
‘रामायण’ का 4000 करोड़ का बजट क्यों? यश ने बताई वजह, फिर बोले- मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता
क्या ‘धुरंधर-2’ से घबरा गए थे ‘टॉक्सिक’ स्टार? क्लैश को लेकर जिंदगी में कुछ भी खोने से नहीं डरने वाले यश को भी सताया था ‘एक डर’
‘शाहरुख से खुद को बड़ा माना तो मेरी दुकान बंद!’ SRK के फैन हैं यश, ‘जीरो’ के मुकाबले KGF को बताया छोटी फिल्म
‘बच्चे सीखेंगे कि क्या नहीं करना है’, ‘आप की अदालत’ में यश की दो टूक, बताया ‘टॉक्सिक’ का असली मकसद
‘मैंने तो किस भी नहीं किया है’, ‘टॉक्सिक’ के ‘तबाही’ गाने में अश्लीलता के आरोप पर Aap Ki Adalat में यश ने तोड़ी चुप्पी
‘कंडोम ऐड के पैसा लूंगा, फ्री में नहीं’, उठीं उंगलियां तो बोले सुपरस्टार यश, ‘आप की अदालत’ में की ट्रोल्स की बोलती बंद
‘दिमाग से जो बच्चे हैं, वो दूर रहें’, ‘टॉक्सिक’ के बोल्ड कंटेंट पर यश का बेबाक जवाब, बोले- महिलाओं को कल्पना का अधिकार है

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें