किसानों का आज दिल्ली कूच का ऐलान, हरियाणा-पंजाब बॉर्डर सील; 5 लेयर की बैरिकेडिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जींद। किसानों के आज के दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए जींद प्रशासन ने देर रात हरियाणा-पंजाब के खनोरी बॉर्डर को सील कर दिया। किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बॉर्डर पर 5 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने एलान किया था कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 16 अगस्त से 228 किलोमीटर लंबी “किसान बचाओ पदयात्रा” शुरू की जाएगी।

किसान नेताओं के अनुसार, यह पदयात्रा 16 अगस्त को दातासिंहवाला से शुरू होकर 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर हैं और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

अलर्ट पर हरियाणा पुलिस

पदयात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। किसानों की पदयात्रा के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। पदयात्रा की शुरुआत से पहले दातासिंहवाला गांव में अरदास-प्रार्थना और सभा का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे पदयात्रा शुरू होगी। शाम को उझाना गांव के मुख्य अड्डे पर पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा, जबकि बेलरखा गांव में रात्रि विश्राम होगा। पदयात्रा दातासिंहवाला से शुरू होकर 228 किलोमीटर का सफर तय करते हुए दिल्ली में जंतर-मंतर तक पहुंचेगी।

यहां देखें वीडियो

भारी संख्या में पुलिस तैनात

पैदल मार्च शुरू होने से पहले ही खन्नौरी बॉर्डर के आसपास पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई है और कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। किसान संगठनों की ओर से इस पैदल मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की बात कही गई है। वहीं प्रशासन की ओर से भीड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। बताया जा रहा है कि 51 किसान इस यात्रा में पूरी दूरी पैदल तय करेंगे, जबकि बड़ी संख्या में अन्य किसान और वॉलंटियर उनके साथ सहयोग करेंगे। किसानों का यह पैदल मार्च MSP की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमाफी और अन्य कृषि संबंधी मांगों को लेकर निकाला जा रहा है। इससे पहले हांसी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया था। पथराव में एसपी और डीएसपी घायल हो गए थे।

रिपोर्ट- राजकुमार गोयल, जींद

ये भी पढ़ेंः लव मैरिज की तो गांव में नहीं मिलेगी एंट्री, लिव-इन रिलेशनशिप और अश्लील गानों को लेकर भी कड़े फैसले; हुई खाप पंचायत की बैठक





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें