वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, एयर इंडिया के दो यात्री घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक यात्री की पिस्टल से गलती से गोली चल जाने से दो लोग घायल हो गए। आजमगढ़ का रहने वाला यह यात्री एयर इंडिया की फ़्लाइट से मुंबई जाने वाला था। उसके पास एक पिस्तौल और मैगज़ीन थी और उसने दोनों के बारे में जानकारी भी दी थी। अचानक पिस्तौल से गोली चल गई और गोली ज़मीन पर लगने के बाद पास खड़े दो लोगों एक लड़के और एक महिला को जा लगी। 

एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से मीडिया को बताया गया है कि 16 अगस्त को सुबह करीब 9.30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से यात्री पत्नी के साथ मुंबई जा रहा था। हथियार की जांच के दौरान यात्री से एक राउंड फायर हो गया, जिससे दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हो गए। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है और  जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट की एक महिला कर्मचारी भी घायल हुई है। घायल खतरे से बाहर हैं।

इनपुट- अश्विनी त्रिपाठी

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें