ब्लैक कॉफी का सेवन फैटी लिवर में है फायदेमंद, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कॉफी का सेवन लोग आमतौर पर सुबह के समय नींद दूर करने या एनर्जी बूस्ट करने के लिए पीते हैं। क्लिनिकल स्टडीज़ के मुताबिक, कॉफ़ी के अंदर एक हज़ार से ज़्यादा कॉम्प्लेक्स बायोएक्टिव कम्पाउंड होते हैं। जब आप बिना चीनी और दूध के इसका सेवन करते हैं तो इससे आपकी लिवर को कई फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, लिवर की सफाई के लिए लोग डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप फैटी लिवर के मरीज हैं तो कॉफ़ी का सेवन इसे रिवर्स कर सकता है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य ने अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि ब्लैक कॉफ़ी के फायदे और सेवन का सही तरीका बताया है।

ब्लैक कॉफी पीने के फायदे

 

  • फैटी लिवर करता है कंट्रोल: जब आप ब्लैक कॉफ़ी पीते हैं तब ये कॉम्प्लेक्स बायोएक्टिव कम्पाउंड जैसे क्लोरोजेनिक एसिड और पॉलीफेनोल्स लिवर तक पहुंचकर ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और फैट जमने की प्रक्रिया को रोकते हैं, और लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।

  • लिवर की सूजन को करता है कंट्रोल: बिना चीनी और क्रीम वाली ब्लैक कॉफी लिवर की सूजन और फैट को कम करने में मददगार होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन लिवर एंजाइम को सुधारते हैं और फाइब्रोसिस के खतरे को धीमा करते हैं। 

  • लिवर एंज़ाइम को रेगुलेट करने में मददगार: ब्लैक कॉफी मरीजों को एसजीपीटी (SGPT) या एसजीओटी (SGOT) एंजाइम के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकती है। ये लिवर के मेटाबॉलिक लोड्स को भी कंट्रोल करता है।

कब और कैसे करें सेवन?

डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि एक दिन में आप दो से तीन कप ब्लैक कॉफ़ी का सेवन कर सकते हैं। बता दें दो से तीन कप कॉफ़ी में 300 से 400 मिलीग्राम कैफीन होता है। इससे ज़्यादा आपको कॉफ़ी का सेवन नहीं करना चाहिए। कॉफ़ी का सेवन शाम या रात के समय अवॉयड करना चाहिए?

इन बातों का भी रखें ध्यान

डॉक्टर शुभम वत्स के मुताबिक, फैटी लिवर को रिवर्स करने में सिर्फ ब्लैक कॉफी मददगार नहीं है। इसके साथ हेल्दी डाइट अपनाना, शुगर का सेवन बंद करना और पर्याप्त प्रोटीन लेना जरूरी है। अल्कोहल से पूरी तरह दूरी बनाएं। इसके अलावा, नियमित एक्सरसाइज और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें