बांग्लादेश ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बीच मेहदी हसन मिराज ने भी अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया, जो एशियाई क्रिकेट के लिए बेहद खास है। बल्ले से अर्धशतक और फिर गेंद से पंजा निकालकर मेहदी ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर नया इतिहास रच दिया। दरअसल, बांग्लादेश के इस स्टार ऑलराउंडर ने पहली पारी में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 154 गेंदों में 65 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में गेंदबाजी का जिम्मा संभालते हुए उन्होंने 66 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई।
ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
मेहदी हसन मिराज अब ऑस्ट्रेलिया में एक ही टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाने और पांच विकेट लेने वाले पहले एशियाई स्पिनर बन गए हैं। पिछले 149 सालों में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सिर्फ 13 स्पिनर ही टेस्ट में 50 से ज्यादा रन बनाने के साथ पांच विकेट लेने का कारनामा कर पाए हैं। इन 13 खिलाड़ियों में 4 इंग्लैंड और 7 ऑस्ट्रेलिया के हैं। मेहदी से पहले इस सूची में एशिया के बाहर से न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का नाम था। विटोरी ने नवंबर 2004 में एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में पांच विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 59 रन बनाए थे।
मेहदी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले कुल पांचवें एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले भारत के रुसी सुर्ती, कपिल देव और पाकिस्तान के वसीम अकरम और आमेर जमाल यह कारनामा कर चुके हैं। भारत के रुसी सुर्ती ने दिसंबर 1967 में एडिलेड टेस्ट में इस उपलब्धि की शुरुआत की थी। उन्होंने मैच में दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए और दूसरी पारी में पांच विकेट भी झटके। इसके बाद 1990 में वसीम अकरम, 1992 में कपिल देव और जनवरी 2024 में आमेर जमाल ने इस खास क्लब में जगह बनाई।
WTC में भी मेहदी का बड़ा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लेने के साथ मेहदी हसन मिराज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। वह WTC में 100 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे बांग्लादेशी गेंदबाज बने हैं। इतना ही नहीं, मेहदी ने WTC में 1000 रन और 100 विकेट का डबल भी पूरा कर लिया है।
यह भी पढ़ें:
बांग्लादेश से हारते ही पैट कमिंस के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, बने दूसरे अनलकी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान
महिला टी20 एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम का हुआ ऐलान, फातिमा सना संभालेंगी कप्तानी की जिम्मेदारी








