लखनऊ में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के माल के खरीदार समेत 6 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले एक ऐसे ही गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शातिर बदमाश दिन में कार और बाइक से इलाके की रेकी करते थे और घर के आसपास सन्नाटा मिलने पर ताला तोड़कर लाखों का सामान समेट ले जाते थे। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, इंदिरा नगर क्षेत्र में कुछ समय से दोपहर के वक्त बंद घरों में चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और सुरागों के आधार पर अर्जुन पाण्डेय उर्फ ईशु पाण्डेय, मोहम्मद सिराज उर्फ राजू, बबलू उर्फ मनोज, अरविन्द यादव उर्फ धरविन्द्र यादव और अखिलेश कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले रेकी और फिर चोरी

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका तरीका काफी तय था। गिरोह के सदस्य दिन में दोपहिया और चारपहिया वाहनों से इलाके में घूमकर ऐसे मकानों की तलाश करते थे, जहां ताला लगा हो। घर के आसपास किसी व्यक्ति के मौजूद नहीं होने की पुष्टि करने के बाद मौका देखकर ताला तोड़ते और घर के भीतर दाखिल हो जाते थे। चोरी करने के बाद आरोपी जेवरात और अन्य कीमती सामान को बेचने के लिए चौक इलाके में पहुंचते थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले ज्वैलर दुर्गा शंकर वर्मा तक भी जांच के दौरान पहुंच बनाई। इसके बाद उसकी दुकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और ज्वैलर की दुकान से 52400 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा सोने की चेन, टॉप्स, लॉकेट और अंगूठियां समेत 10 चांदी की पायल भी बरामद की गई हैं। पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार भी मिले हैं। इनमें छैनी, प्लास, सब्बल, हथौड़ी और कुल्हाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा रेकी और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक चार पहिया गाड़ी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और इसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन बदमाशों ने इंदिरा नगर और आसपास के इलाकों में कितने बंद मकानों को अपना निशाना बनाया था।

यह भी पढ़ें:

हरदोई में सांप ने डसा तो भाई ने जड़े 150 थप्पड़, डॉक्टरों ने दिए 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन, बची युवक की जान

VIDEO: मामा की मदद से पत्नी के गले में बांधा दुपट्टा और गंगा नदी में दिया धकेल, किसी तरह बची पीड़िता, दोनों को भिजवाया जेल



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें