Indian man in france video, biggest downside of France video : फ्रांस में रहने का सबसे बड़ा नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


फ्रांस में रहने वाले एक भारतीय व्यक्ति ने यूरोप की चमकदार छवि के पीछे छिपे अकेलेपन और खामोशी के बारे में खुलकर बात की है। आदित्य नाम के इस व्यक्ति का इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पूछा है- “क्या आप खामोशी के लिए तैयार हैं?” उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखने वाली साफ सड़कों, बेहतर सुविधाओं और आरामदायक जीवनशैली की तुलना वास्तविक अनुभव से की है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adi_in_france नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि, ऑनलाइन यूरोप बहुत शानदार दिखता है। साफ-सुथरी सड़कें, अच्छी क्वालिटी ऑफ लाइफ और सब कुछ बेहतरीन लगता है। लेकिन जब कोई वहां पहुंचता है तो हकीकत अलग होती है। लोगों की संख्या कम होती है, शोर-शराबा कम होता है और सोशल लाइफ लगभग खत्म हो जाती है। भारत के चहल-पहल भरे माहौल, पड़ोसियों के आना-जाना और रिश्तेदारों के बीच पले-बढ़े लोगों के लिए यह सन्नाटा अकेलापन में बदल सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यहां आने पर उम्मीद बनाम हकीकत: मानसिक रूप से अकेलेपन के लिए तैयार रहें, अपने प्रियजनों को याद करने के लिए तैयार रहें और अपने सारे काम खुद करने के लिए तैयार रहें।” आदित्य ने साफ कहा कि यह बुरा नहीं है, बस अलग है। अगर कोई पहले से समझ ले तो आसानी से ढल सकता है। उनका मकसद यूरोप की बुराई करना नहीं, बल्कि युवाओं को जमीनी हकीकत बताना है ताकि वे सिर्फ रील्स देखकर फैसला न लें। 

यूजर्स ने अकेलेपन को बताया चुनौती 

यह वीडियो उन कई भारतीयों के अनुभव से मेल खाता है जो विदेश में बसने के बाद सामाजिक अलगाव महसूस करते हैं। भारत में रोजाना की बातचीत, परिवार का सहारा और व्यस्त माहौल सामान्य है। यूरोप में व्यक्तिगत स्पेस ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जिससे शुरुआत में खालीपन महसूस हो सकता है। कई यूजर्स ने सहमति जताई कि सुविधाएं तो अच्छी हैं, लेकिन दोस्ती बनाने में समय लगता है और घर की याद सताती रहती है। कुछ ने कहा कि यही खामोशी उन्हें शांति देती है, जबकि दूसरों ने अकेलेपन को चुनौती बताया।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी दीं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘यह बात मुझे बहुत चुभी।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘यह बिल्कुल सच ।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मैं आपसे सहमत ।’ 

एक और यूजर ने लिखा कि, ‘इस चुप्पी को मिटाने के लिए मैं यहां आया हूं।’ 

गौरतलब है कि, इससे पहले एक भारतीय महिला ने यूरोप में अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बताया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

जॉब के बाद ब्रिटेन में कैसी होती है लाइफस्टाइल, भारतीय महिला ने बताया; Video हो रहा वायरल





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें