शिमला में दर्दनाक मंजर, ऑल्टो और टैंकर की भिड़ंत में 2 पुलिस जवानों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 2 पुलिस जवानों की मौत हो गई। टालैंड-खलीनी सड़क पर सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के समीप एक ऑल्टो कार और सामने से आ रहे टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल IGMC शिमला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार हादसा 16 अगस्त की रात कार नंबर HP-52A-2767 और टैंकर नंबर HP-92A-9229 के बीच हुआ। दोनों पुलिसकर्मी ऑल्टो कार में सवार होकर टालैंड से खलीनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास उनकी कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई।

मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण मेहता और कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है। दोनों पुलिस लाइन कैंथू में तैनात थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

एसपी शिमला गौरव सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वजह से हुआ। दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की गति कितनी थी और चालक की ओर से किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

शिमला में एक अन्य हादसे में आईएसबीटी क्रॉसिंग के पास सेब से लदी पिकअप सोमवार को सुबह करीब 6 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह गाड़ी रोहड़ू से सोलन सब्जी मंडी की ओर जा रही थी। राहत की बात है कि पिकअप चालक और सहचालक को हल्की फुल्की चोट आई।

वहीं, एक अन्य हादसे में हाल ही में हिमाचल के चंबा में एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी।

(रिपोर्ट- कपिल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

बिहार के लखीसराय में बड़ा हादसा, अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चालक की लापरवाही ने 3 महिलाओं समेत 4 की ली जान, 5 घायल





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें