पोल गिरा, तार गिरा और बिफर गई भीड़; लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में कैसे मची भगदड़? देखें ग्राउंड रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बिहार के लखीसराय के ऐतिहासिक अशोक धाम (इन्द्र दमनेश्वर महादेव मंदिर) में आज जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन थी। उसी दौरान रेलवे ट्रैक से सटे एरिया में बिजली का पोल और तार गिर गया। प्रशासन के मुताबिक केबल तार गिरने के बाद किसी ने करंट की अफवाह फैला दी और फिर महिला लाइन की तरफ मची भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत हो गई है। 25 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं आखिर ये घटना कैसे हुई? किसकी लापरवाही है? इस पर जांच की जा रही है. लेकिन शुरुआती तौर पर हादसे का कारण अफवाह बताया जा रहा है।

दो ट्रेनें आईं, भीड़ बेकाबू

लखीसराय के DM शैलेंद्र कुमार ने बताया कि भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। सोमवार सुबह करीब 6.30-6.45 बजे दो ट्रेनें आईं, जिससे भीड़ और बढ़ गई। इस बीच अचानक एक बिजली का एक खंभा गिर गया। यह खंभा पुरुषों की लाइन की ओर था। खंभा गिरने पर अफवाह फैल गई कि लोगों पर बिजली का तार गिर गया है, लेकिन वह केबल वायर था।

डीएम ने कहा, “इससे बाईं ओर महिलाओं की लाइन पर दबाव बन गया और महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। पुलिस प्रशासन सुबह 3 बजे से ही वहां गश्त कर रहा था लेकिन यह सब अचानक 2 मिनट के अंदर हुआ। मरने वाली सभी महिलाएं हैं।” लखीसराय जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का चेक दिया है।

 जब लोग पोल के आसपास मिट्टी निकाल रहे थे उस समय का वीडियो-

कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि मंदिर से करीब 1 किमी दूर अशोक धाम रेलवे हाल्ट से मंदिर जाने वाली सड़क पर दाये तरफ 100 मीटर दूर बिजली का पोल है। यही पोल गिरने के बाद करंट की अफवाह फैली थी। पोल बैरिकेडिंग से सटा हुआ था। जब भीड़ का दवाब पोल पर पड़ा तो कमजोर पोल गिर गया। इसके बाद बैरिकेडिंग तोड़ते हुए लोग सड़क किनारे गड्ढे में एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। भगदड़ वाली जगह से आगे करीब 1 किमी दूर मंदिर है।

बिजली का पोल क्यों गिरा?

एक स्थानीय व्यक्ति ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि किसानों ने खेती के दौरान सरकारी जमीन पर बने बिजली के पोल के आसपास मिट्टी खोद दी थी जिससे पोल काफी कमजोर था। आसपास के दूसरे पोल के बगल की मिट्टी भी खुदी हुई दिखी।  

मृतकों के नाम

1. मणि माला देवी- पति निरंजन कुमार, बरबीघा (शेखपुरा )


2. हेमलता देवी- पति सुरेंद्र यादव, प्रतापपुर हलसी (लखीसराय )

3. सरोज देवी- पति जनार्दन सिंह, बकमा बाढ (पटना)

4. सावित्री देवी- पति मोहन यादव, चंद्रमणि टोला सूरजगढ़

5. सविता देवी- पति शाहवीर यादव, प्रतापपुर हलसी (लखीसराय )

6. ललिता देवी-पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर हलसी (लखीसराय )

7. रिंकू देवी- पति नीरज यादव (मुंगेर)

घायलों की लिस्ट-

1. गुंजन कुमारी 12 राजाराम शर्मा 

2. तन्नु कुमारी 22 राजाराम शर्मा 

3. कमली देवी 45 राजाराम शर्मा बालगुदर 

4. मौसम कुमारी 21 ललन साव लक्ष्मीपुर बड़हिया

5. कुमकुम देवी 50 पति सुबोध राम नया टोला लखीसराय 

6. मोनी कुमारी 16 मनीष मंडल 

7. मोनी कुमारी 18 सोहन मंडल, धर्मरायचक वार्ड 6 लखीसराय

8. शिवानी कुमारी 15 राजेश राम खुटहा डीह, बड़हिया

9. विमला देवी 35 विनोद कुमार स्टेशन रोड मोकामा 

10. सविता देवी 40 सुधीर सिंह बकमा पटना 

11. रीना देवी 40 राजेश सिंह बभनगामा लखीसराय 

12. मुस्कान कुमारी 18 ललन राम भोला टोला लखीसराय 

13. रागिनी कुमारी 20 अशोक कुमार सिंह बकमा पटना 

14. रेणु देवी 50 अवधेश सिंह बकमा पटना 

15. टूटू कुमारी 15 शिवनंदन राम पचना रोड वार्ड संख्या 19 लखीसराय 

16. संध्या कुमारी 16 सकलदेव राम वार्ड नंबर 19 लखीसराय 

17. खुशी कुमारी 15 सकलदेव राम वार्ड नंबर 19 लखीसराय दोनों बहन 

18. पिंकी कुमारी 16 पंकज साव नवाबगंज सूर्यगढ़ा 

19. अमेरिका देवी 65 राजाराम चौधरी पुरवारी टोला फरदा मुंगेर 

20. लूटो देवी 55 तेतर साव कोर्ट एरिया लखीसराय 

21. रामपरी देवी 50 पप्पू यादव मुड़वरिया लखीसराय 

22. ममता देवी 25 दारो यादव चननिया सूर्यगढ़ा

इसके अलावा 3 तीन और घायल अभी सदर अस्पताल पहुंची हैं l  कुल मिलाकर घायलों की संख्या 25 हो गई है l

CM ने जताया दुख

वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के तुरंत इलाज और राहत बचाव के लिए जिला प्रशासन को हर संभव प्रयास का निर्देश दिया है। इस वक्त घटनास्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। राहत बचाव तेजी से चलाया जा रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

कांवड़ यात्रा के दौरान बनी भगदड़ जैसी स्थिति, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा और टल गई अनहोनी

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए दौड़ी स्कॉर्पियो, मची भगदड़; कार छोड़कर भागा ड्राइवर





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें