नवादा में एक साथ तीन मौतों से सनसनी, फंदे से लटकी मिली महिला, बिस्तर पर मृत मिलीं दो मासूम बेटियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बिहार के नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र स्थित दर्जी टोला मोहल्ले में एक ही घर से महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से तीनों के शव बरामद किए। पुलिस ने घर के कमरे से महिला और दोनों बच्चियों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान दर्जी टोला निवासी शाहिद की पत्नी नीदा, उसकी चार वर्षीय बेटी शारिया और डेढ़ वर्षीय बेटी शीजरा के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विदेश में नौकरी करता है पति

बताया जाता है कि नीदा अपने सास-ससुर और दोनों बच्चियों के साथ घर में रहती थी, जबकि उसका पति विदेश में नौकरी करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह घर से शोर सुनाई देने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद देखते ही देखते पूरे मुहल्ले में घटना की खबर फैल गई।

सास ससुर कुछ भी बताने से कर रहे हैं परहेज

सूचना मिलते ही बुंदेलखंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर में मृतका अपने बच्चों और सास-ससुर के साथ रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार में किसी तरह के विवाद की जानकारी पहले सामने नहीं आई थी। ऐसे में महिला की मौत की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना को लेकर सास ससुर अभी कुछ भी बताने में परहेज कर रहे हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हालांकि, डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर महिला फंदे से लटकी हुई मिली, जबकि दोनों बच्चियां पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी थीं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के बताया कि घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवादा से शैलेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें-

कांवड़ यात्रा के दौरान बनी भगदड़ जैसी स्थिति, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा और टल गई अनहोनी

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए दौड़ी स्कॉर्पियो, मची भगदड़; कार छोड़कर भागा ड्राइवर



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें