बेटी जननी का हाथ सीने से लगाया और फूट-फूटकर रो पड़े ब्लॉकबस्टर स्टार बैंडला गणेश, विदाई में छलका पिता का दर्द

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता बैंडला गणेश की बेटी जननी बैंडला हाल ही में शादी के बंधन में बंध गई हैं। 16 अगस्त को हैदराबाद में जननी और सूर्या तेजा चिलुकुरी की शादी का एक बेहद शानदार और भव्य आयोजन किया गया। इस शादी समारोह में दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के साथ-साथ राजनीति की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। पूरे पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस शादी समारोह में आए सभी गेस्ट का बैंडला गणेश ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस खास शादी से एक इमोशनल करने वाला पल भी सामने आया है। बैंडला गणेश बेटी की विदाई के वक्त फफक-फफक कर रो पड़े। ये वीडियो उनके फैंस को काफी इमोशनल कर रहा है।

बेटी का हाथ थाम फूट-फूटकर रोए बैंडला गणेश

शादी की रस्मों के दौरान जहां एक तरफ खुशियों का माहौल था, वहीं कन्यादान और विदाई (अप्पागिंतालु) के समय माहौल बेहद भावुक हो गया। अपनी बेटी जननी को नए जीवन के लिए विदा करते समय बैंडला गणेश अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक बेहद भावुक वीडियो में वे नवविवाहित जोड़े को कार तक छोड़ने के बाद अपनी बेटी का हाथ अपने सीने से लगाए दिखे और काफी देर तक उसे छोड़ नहीं पाए। इस दौरान दुल्हन जननी भी अपने पिता को देखकर अपने आंसू रोकने की कोशिश करती नजर आईं।

यहां देखें वीडियो

राजनीतिक दिग्गजों और सिनेमा के दिग्गजों से सजी शाम

इस शाही शादी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी विशेष रूप से वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके अलावा टॉलीवुड सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी, नागार्जुन अक्किनेनी, वेंकटेश, नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपला, पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला, बेलमकोंडा साई श्रीनिवास, अल्लू अरविंद, त्रिविक्रम श्रीनिवास, ब्रह्मानंदम, सुनील और गोपीचंद जैसी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हालांकि, बैंडला गणेश के करीबी माने जाने वाले पवन कल्याण कंधे की सर्जरी के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

मंदिर की थीम पर सजा मंडप और दूल्हा-दुल्हन का पारंपरिक लुक

मई महीने में सगाई के बंधन में बंधने वाले जननी और सूर्या ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक तेलुगु परिधानों का चयन किया था। दुल्हन जननी ने खूबसूरत सोने के आभूषणों के साथ सुनहरी कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जबकि दूल्हे सूर्या हल्के गुलाबी रंग के पट्टू पंचा (रेशमी धोती) और कुर्ते में नजर आए। विवाह स्थल की सजावट भगवान बालाजी की एक विशाल मूर्ति और मंदिर की थीम पर आधारित मंडप के साथ की गई थी। गुलाबी और सुनहरे रंग के तालमेल के साथ ताजे फूलों, फव्वारों और झूमरों से पूरे परिसर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था।

बैंडला गणेश का सफर

बैंडला गणेश ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म ‘विनोदम’ में एक सहायक कलाकार के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने चिरंजीवी और पवन कल्याण जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया और उनके साथ गहरे संबंध बनाए। कई सालों तक अभिनय करने के बाद 2009 में उन्होंने रवि तेजा की फिल्म ‘आंजनेयुलु’ से बतौर निर्माता अपनी नई पारी शुरू की। इसके बाद उन्होंने अल्लू अर्जुन, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों के साथ कई सफल फिल्मों का निर्माण किया। हाल ही में वे फिल्म ‘संप्रदायिनी सुप्पिनी सुड्डापूजानी’ में अभिनय करते नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: ‘मुझे सुन नहीं रही हो, किसे मैसेज चल रहा?’ मेलबर्न में भाषण रोककर पंकज त्रिपाठी ने पत्नी मृदुला को टोका, नहीं रुकी लोगों की हंसी

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें