मालिक से विवाद हुआ तो JCB ही लेकर भाग गया ड्राइवर, कई थानों की पुलिस करती रही पीछा; बैरिकेड्स तोड़कर हुआ फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ओडिशा के गंजाम जिले में जेसीबी को लेकर भागने का मामला सामने आया है। जेसीबी को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह बैरिकेड लगाए, लेकिन ड्राइवर तेज रफ्तार से जेसीबी चलाते हुए बैरिकेड तोड़कर भागता रहा। इस दौरान पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी रहीं। जानकारी के मुताबिक, यह मामला खल्लीकोट थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस को जेसीबी से संबंधित शिकायत मिलने के बाद आरोपी चालक को पकड़ने के लिए कई थानों की पुलिस सक्रिय हुई। घटना के समय जेसीबी चालक ही वाहन चला रहा था। 

विवाद के बाद JCB लेकर फरार हुआ ड्राइवर

बताया जा रहा है कि जेसीबी के मालिक और चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद जेसीबी मालिक ने 15 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने जेसीबी चालक की तलाश शुरू की। हालांकि आरोपी चालक फरार हो गया था। जेसीबी को रोकने और चालक को पकड़ने के लिए खल्लीकोट, रंभा, पुरूषोत्तमपुर और कबीसूर्यनगर थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मिलकर कार्रवाई शुरू की।

आरोपी ने कई पुलिस बैरिकेड्स तोड़े

पुलिस टीमों ने संभावित रास्तों पर नजर रखी और कई जगहों पर बैरिकेड लगाए। पुरूषोत्तमपुर के अलग-अलग इलाकों में भी जेसीबी को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार से वाहन चलाया और रास्ते में लगाए गए बैरिकेड को तोड़ते हुए आगे निकलता रहा। पुलिस की टीमें जेसीबी को रोकने के लिए लगातार पीछा करती रहीं। इस दौरान पुलिस वाहनों और जेसीबी के बीच पीछा करने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

खेत में जेसीबी छोड़कर भाग गया चालक

पुलिस की कार्रवाई के बाद आखिरकार यह पीछा कबीसूर्यनगर थाना क्षेत्र के गुडियाली के पास जाकर खत्म हुआ। चालक जेसीबी को एक खेत में छोड़कर वहां से पैदल भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को बरामद कर लिया। हालांकि, चालक अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है। इसके साथ ही मामले की आगे की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि JCB को लेकर पूरा विवाद क्या था और घटना में चालक की भूमिका क्या रही। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

उज्जैन में पुल की टेस्टिंग की अनोखी टेक्निक, एक साथ 300 जवानों ने कूदकर किया टेस्ट; VIDEO हो रहा वायरल





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें