झारखंड की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में हुए फर्जीवाड़े मामले में CID की बड़ी कार्रवाई की है। CID ने TDPL के मार्केटिंग मैनेजर और मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और सगे भाई अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर JPSC और JSSC-CGL में अवैध तरीके से सफलता हासिल करने का आरोप है। अभय तिवारी पहले ही जेल जा चुका है।
मंगलवार सुबह CID की टीम गिरिडीह गई थी, जहां दोनों से पूछताछ हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर रांची लाया गया है। JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से भी CID पूछताछ कर रही है। अभय तिवारी का भाई अक्षय तिवारी पहले से सरकार कर्मचारी है और 14वीं जेपीएससी की पीटी परीक्षा पास की थी। वहीं, अभय तिवारी की पत्नी सुष्मिता तिवारी ASO के पद पर है, जिसे गिरफ्तार कर रांची लाया गया है।
खबर अपडेट हो रही है…









