डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कद्दू के बीज खाने से क्या क्या फायदे होते है, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

कद्दू के बीज जिन्हें ‘पेपिटास’ भी कहा जाता है, छोटे भले ही हों लेकिन पोषण के मामले में यह किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। हमारे स्वास्थ्य के लिए इन्हें एक वरदान माना जाता है, क्योंकि इनमें प्रोटीन, फाइबर, स्वस्थ वसा, मैग्नीशियम, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया है कि इसके क्या क्या फायदे होते हैं। यहां जान लें कद्दू के बीज के फायदे। 

हृदय स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर: कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और दिल के दौरों के जोखिम को घटाने में मददगार है। 

प्रोस्टेट के लिए: डॉ. सलीम जैदी विशेष रूप से पुरुषों के लिए इसके सेवन की सलाह देते हैं। इनमें जिंक भरपूर मात्रा में होता है, जो प्रोस्टेट ग्लैंड की सूजन और समस्याओं को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, यह टेस्टोस्टेरोन के लेवल और स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार करता है।

बेहतर नींद और तनाव करे दूर: यदि आपको अनिद्रा की समस्या है, तो कद्दू के बीज बहुत फायदेमंद हैं। इनमें ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन बनाता है। यह हार्मोन दिमाग को शांत कर गहरी और अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं।

इम्युनिटी और पाचन तंत्र: जिंक और विटामिन-ई से भरपूर होने के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इनमें मौजूद डाइट्री फाइबर पाचन क्रिया को सही रखता है और कब्ज की समस्या दूर करता है।

डायबिटीज करे कंट्रोल: कद्दू के बीज इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, जिससे ब्लड में शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है।

हड्डियों के लिए: कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत होने के कारण यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाते हैं। इनमें मौजूद कुकुर्बिटासिन नाम का अमीनो एसिड बालों के झड़ने की समस्या को रोकता है।

सेवन करने का सही तरीका

डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, रोजाना 1 से 2 चम्मच कद्दू के बीजों का सेवन पर्याप्त है। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जा सकता है, या फिर हल्का भूनकर स्नैक्स, सलाद, स्मूदी और सूप में मिलाकर भी लिया जा सकता है।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें