झारखंड में 45 परीक्षाओं पर एक्शन, 39 परीक्षाएं रद्द और 6 की गईं स्थगित, कौन-कौन से एग्जाम हुए कैंसिल, सामने आई लिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


झारखंड सरकार ने JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर चल रही CID/SIT जांच के बीच 45 परीक्षाओं पर बड़ा फैसला लिया है। 18 अगस्त को जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक 39 परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि 6 परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है। इन परीक्षाओं में हाल की भर्तियों के साथ कई पुरानी परीक्षाएं भी शामिल हैं।

रद्द की गई प्रमुख परीक्षाएं

  1.  विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती — विज्ञापन 09/2025
  2.  सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक पद (बैकलॉग) — विज्ञापन 10/2025
  3.  सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक पद (नियमित) — विज्ञापन 11/2025
  4. ड्रग इंस्पेक्टर — विज्ञापन 12/2025
  5. सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (बैकलॉग) — विज्ञापन 02/2026
  6. सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर (बैकलॉग) — विज्ञापन 03/2026
  7. सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर (नियमित) — विज्ञापन 04/2026
  8. मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशलिस्ट) — विज्ञापन 07/2026
  9. सिविल जज (जूनियर डिवीजन) — विज्ञापन 22/2023
  10. सहायक वन संरक्षक — विज्ञापन 03/2024
  11. फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर — विज्ञापन 04/2024
  12. सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) — विज्ञापन 05/2025
  13. सहायक लोक अभियोजक (नियमित) — विज्ञापन 06/2025
  14. झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 — विज्ञापन 01/2026
  15. संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 (बैकलॉग) — विज्ञापन 05/2026
  16. संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 (बैकलॉग) — विज्ञापन 06/2026
  17. फूड सेफ्टी ऑफिसर — विज्ञापन 18/2023
  18. चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर — विज्ञापन 21/2023
  19. संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 — विज्ञापन 01/2024
  20. 5वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती — विज्ञापन 06/2013
  21.  सिविल जज (जूनियर डिवीजन) — विज्ञापन 10/2015
  22. सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विशेष भर्ती — विज्ञापन 11/2015
  23. मृदा संरक्षण पदाधिकारी — विज्ञापन 12/2015
  24. सहायक निदेशक कृषि/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी — विज्ञापन 03/2015
  25. सहायक निदेशक कृषि/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (बैकलॉग) — विज्ञापन 04/2015
  26. फूड सेफ्टी ऑफिसर — विज्ञापन 01/2016
  27. डेंटिस्ट (बेसिक कैडर) — विज्ञापन 02/2016
  28. संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (बैकलॉग) — विज्ञापन 27/2017
  29. कॉमर्शियल टैक्सेस (लिमिटेड) परीक्षा — विज्ञापन 10/2010
  30. संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2016 — विज्ञापन 23/2016
  31. जियोलॉजिस्ट एवं केमिस्ट भर्ती — विज्ञापन 01/2017 और 02/2017
  32. सहायक लोक अभियोजक — विज्ञापन 03/2018
  33. सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नियमित — विज्ञापन 12/2018
  34. संयुक्त सहायक अभियंता भर्ती — विज्ञापन 05/2019
  35. संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2021 — विज्ञापन 01/2021
  36. डेंटल डॉक्टर भर्ती — विज्ञापन 01/2022
  37. 6वीं सीमित उप समाहर्ता — विज्ञापन 11/2018
  38. झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 — विज्ञापन 08/2025
  39. CGL परीक्षा — विज्ञापन 10/2023। इसे SIT जांच और CID जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर रद्द किया गया है।

अगले आदेश तक स्थगित 6 परीक्षाएं

  1. फूड एनालिस्ट — विज्ञापन 05/2024
  2. डिप्टी डायरेक्टर, प्रॉसिक्यूशन — विज्ञापन 03/2025
  3. प्रोजेक्ट मैनेजर एवं समकक्ष — विज्ञापन 04/2025
  4. इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज — विज्ञापन 01/2025
  5. बॉयलर इंस्पेक्टर — विज्ञापन 02/2025
  6. डायरेक्टर — विज्ञापन 07/2025

जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन

इसके अलावा सरकार ने JPSC/JSSC में अनियमितता और कदाचार से जुड़े मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का अनुरोध हाईकोर्ट से करने, दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ बनाने और परीक्षा सुधार के लिए एक कमेटी गठित करने का फैसला लिया है। कमेटी को दो महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी।

ये भी पढ़ें: 

झारखंड में सोरेन सरकार के सामने नई मुसीबत, अब 2014 के बाद नियुक्त JSSC-CGL कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठे





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें