कोलकाता में मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर बने होटल में लगी भीषण आग, झुलसकर 9 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कोलकाता से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। कोलकाता में मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर बने एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसकर 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक होटल में आग आज देर रात दो बजे के बाद लगी। इस होटल के ज्यादातर लोग बांग्लादेश के सीमावर्ता इलाके के रहने वाले थे और बांग्लादेश से इलाज के लिए कोलकाता आए थे। रात के तीन बजे के बाद घटनास्थल से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कम से कम दो घंटे के कौशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।




देखें वीडियो

नौ लोगों की मौत, आग पर पाया गया काबू

कहा जा रहा है कि कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित एक G+4 इमारत में भीषण आग लगने से छह पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के सूत्रों ने बताया कि इस घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा इमारत से करीब 60 लोगों को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूत्रों ने बताया कि आग बुझा दी गई है। होटल के खिलाफ आरोप है कि होटल पर आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। 

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, होटल में लगी आग की वजह एयर-कंडीशनर में विस्फोट हो सकती है, हालांकि आग लगने की सही वजह की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने बताया कि धुएं की वजह से कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। यह आग जहां लगी है, वो कोलकाता के न्यू मार्केट के पास का इलाका है, जिसे  शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक कहा जाता है।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें