इंग्लैंड में दिखेगा राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर का जलवा, सरे ने 6 मैचों के लिए किया साइन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारतीय घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर अब इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। 26 साल के इस ऑलराउंडर को सरे ने 2026 काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी 6 मुकाबलों के लिए अपने साथ जोड़ा है। यह लोमरोर के लिए खुद को विदेशी परिस्थितियों में साबित करने का बड़ा मौका माना जा रहा है।

सरे को विल जैक्स और डैन लॉरेंस की गैरमौजूदगी से टीम में जगह बनाने की जरूरत थी। इसी दौरान लोमरोर को टीम में शामिल किया गया। राजस्थान के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले लोमरोर बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं, जिससे सरे को टीम में एक उपयोगी ऑलराउंड विकल्प मिलेगा।

महिपाल गेंद और बल्ले से देंगे योगदान

लोमरोर ने अब तक 63 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 42.62 की औसत से 3836 रन हैं। उनके करियर में नाबाद तिहरा शतक भी शामिल है। गेंदबाजी में उन्होंने 62 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। सरे के ड्रेसिंग रूम में लोमरोर को एक जाना-पहचाना चेहरा भी मिलेगा। उनके राजस्थान टीम के साथी राहुल चाहर पहले से ही सरे का हिस्सा हैं। ऐसे में इंग्लैंड की परिस्थितियों में लोमरोर को टीम में जल्दी घुलने-मिलने में मदद मिल सकती है।

सरे से जुड़ने पर लोमरोर ने कहा कि वह सीजन के बाकी हिस्से के लिए टीम का हिस्सा बनकर खुश हैं। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप को खुद को नए माहौल में चुनौती देने और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का शानदार अवसर बताया। पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में भी लोमरोर का बल्ला जमकर बोला था। वह राजस्थान के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 48.66 की औसत से रन बनाए और इस दौरान दो शतक भी लगाए थे।

लोमरोर को सरे से जुड़ने का मौका डैन लॉरेंस की इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी के बाद मिला है। लॉरेंस को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि विल जैक्स अभी टखने की चोट से उबर रहे हैं। सरे के मेन्स क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने भी लोमरोर के टीम में शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि लॉरेंस की गैरमौजूदगी और जैक्स के स्पिन गेंदबाजी न कर पाने को देखते हुए टीम को ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो जरूरत पड़ने पर कुछ ओवर स्पिन भी कर सके।

सरे टेबल में 7वें पायदान पर

सरे फिलहाल डिविजन वन की पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। टीम ने अब तक एक मुकाबला जीता है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लोमरोर इस सप्ताह नॉटिंघमशायर के खिलाफ मुकाबले से सरे के लिए अपने काउंटी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल को पछाड़कर ऋषभ पंत बने WTC में भारत के नंबर-1 रन स्कोरर, अब निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें