सुबह की भागदौड़ में अक्सर हम एक ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो हल्का, स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट तैयार हो जाए। ऐसे में भारतीय रसोई में कई ऐसे बेहतरीन ऑप्शन हैं जो पेट को भरने के साथ-साथ दिनभर एनर्जेटिक भी रखते हैं। नाश्ते में कुछ हल्का, टेस्टी और सेहतमंद खाने का मन हो तो सूजी ढोकला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह बेसन ढोकले की तुलना में जल्दी बनता है और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। यहां इसकी रेसिपी दी गई है। नोट कर लें।
बैटर के लिए
- 1 कप सूजी (रवा)
- 1 कप दही (ताजा या हल्का खट्टा)
- 1/2 कप पानी, 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच इनो (या 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा)
तड़के के लिए
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
- 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
- 8-10 कढ़ी पत्ते
- 2 हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)
- 1 चुटकी हींग
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 1/2 कप पानी।
बनाने का तरीका
स्टेप 1: एक बड़े बर्तन में सूजी, दही और नमक को अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बनाएं। इस घोल को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी पानी सोखकर अच्छी तरह फूल जाए।
स्टेप 2: एक स्टीमर या गहरी कढ़ाई में 2 गिलास पानी डालकर मध्यम आंच पर उबलने के लिए रखें। ढोकला प्लेट या किसी किनारे वाली थाली को थोड़े से तेल से अच्छी तरह ग्रीस कर लें।
स्टेप 3: 15 मिनट बाद सूजी के घोल को चलाएं। अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो 1-2 चम्मच पानी मिलाएं। अब इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मिलाएं।
स्टेप 4: स्टीम करने से ठीक पहले घोल में इनो डालें और ऊपर से 1 छोटा चम्मच पानी छिड़कें। इसे एक ही दिशा में हल्के हाथों से 5-10 सेकंड के लिए फेंटें। घोल एकदम हल्का और झागदार हो जाएगा।
स्टेप 5: तुरंत इस बैटर को ग्रीस की हुई थाली में डालें और हल्का सा टैप करें। थाली को स्टीमर में रखें और ढककर तेज आंच पर 12-15 मिनट तक पकाएं। टूथपिक डालकर चेक करें, अगर टूथपिक साफ बाहर आए तो ढोकला पक चुका है। इसे निकालकर 5 मिनट ठंडा होने दें।
स्टेप 6: पैन में तेल गरम करें। इसमें राई, हींग, कढ़ी पत्ते, तिल और हरी मिर्च डालकर तड़काएं। अब इसमें 1/2 कप पानी और चीनी मिलाकर उबाल आने दें और गैस बंद कर दें। फिर इसका आनंद लगाएं।









