टॉयलेट सीट पर बैठने से पहले ये VIDEO जरूर देखें, अंदर छिपा था 7 फीट लंबा सांप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मध्य प्रदेश के देवास के पितावली गांव से एक बेहद खौफनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शोएब पटेल के घर के इंडियन टॉयलेट की सीट के अंदर 7 फीट लंबा जहरीला सांप छिपा बैठा था। जैसे ही परिवार की नजर उस पर पड़ी, पूरे घर में हड़कंप मच गया। टॉयलेट सीट में विशालकाय सांप मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

4 घंटे की मशक्कत से रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

ग्रामीणों ने बिना देर किए देवास के स्नेक सेवर शाहिद को सूचना दी। सूचना मिलते ही शाहिद तुरंत मौके पर पहुंचे। टॉयलेट सीट की संकरी और बेहद खतरनाक जगह में फंसे इस जहरीले सांप को निकालना आसान नहीं था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत, हिम्मत और सूझबूझ के बाद, आखिरकार सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शाहिद ने सांप को बिना किसी नुकसान के डिब्बे में बंद किया और गांव से दूर, सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वहीं, बता दें कि 2 दिन पहले ही देवास के विकास नगर इलाके में एक सपेरा घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था। नाग पंचमी की पूजा करते समय अचानक एक महिला के हाथ पर सांप ने काट लिया। 

वीडियो ने छुड़ा दिए पसीने

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को टॉयलेट में झांककर देखने की नई आदत डाल दी है। वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर किसी की भी धड़कन तेज हो जाए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इंडियन टॉयलेट सीट के अंदर एक लंबा सांप कुंडली मारकर आराम से बैठा हुआ है। इसके बाद स्नेक सेवर उसका मुंह पकड़कर उसे बाहर निकालना शुरू करता है तो इतना विशालकाय सांप देखकर परिवार के होश उड़ जाते हैं। इस पल को देखकर साफ लगता है कि वो वहां काफी समय से छिपा था और यही बात लोगों को और डरा रही है।

शौचालय और अंधेरी जगहों पर सावधानी बरतें

बता दें कि कई जगहों पर सांप पाइपलाइन, सीवरेज या बाथरूम के ड्रेनेज सिस्टम के रास्ते अंदर आ जाते हैं खासकर मानसून और गर्मी के मौसम में। ऐसे मामलों की रिपोर्ट कई देशों और भारत के ग्रामीण इलाकों में पहले भी सामने आ चुकी है। देवास जिले में भी लगातार सांप निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। आप सबसे अपील है कि शौचालय, झाड़ियों और अंधेरी जगहों पर सावधानी बरतें। सांप दिखने पर उसे मारें नहीं, तुरंत स्नेक सेवर को बुलाएं।

(रिपोर्ट- अरविंद चौकसे)

यह भी पढ़ें-

घर में सो रहे थे मासूम, जहरीले सांप ने दोनों भाई-बहन को डस लिया; 6 घंटे बाद इलाज, दोनों ने गंवाई जान

सांप ने डसा तो युवक ने गुस्से में कोबरा को ही काट लिया, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; नाग की मौत



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें